Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: भगवान शंकर को समर्पित सावन का पावन माह चल रहा है। इस दौरान व्रत रखने और देवी-देवताओं की आराधना करने से साधक को उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। हालांकि इस बार सावन का पावन महीना बेहद खास है, क्योंकि इस दौरान कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। सबसे खास बात ये है कि इस बार सावन का आरंभ भी सोमवार के दिन हुआ था और सावन का आखिरी व्रत भी सोमवार के दिन रखा जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सोमवार का दिन महादेव को समर्पित होता है। ऐसे में सावन के आखिरी सोमवार के दिन का महत्व अपने आप में बढ़ जाता है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल सावन का आरंभ 22 जुलाई से हुआ था, जिसका समापन रक्षा बंधन के दिन 19 अगस्त को होगा। सावन सोमवार के दिन व्रत रखने और कुछ अचूक उपाय करने से भगवान शंकर और देवी गौरी का विशेष आशीर्वाद पाया जा सकता है। आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको सावन के आखिरी सोमवार के कुछ प्रभावशाली उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे 12 राशियों के जातक कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- चोरी और हिंसा करने वाले लोगों को नरक में क्या सजा दी जाती है? जानें प्रेमानंद महाराज से
बीमारियों से छुटकारा पाने के उपाय
सावन के आखिरी सोमवार के दिन रवि योग, शोभन योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। इन शुभ योग में जो साधक सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा करता है और शिवलिंग पर जल चढ़ाता है, उसे आर्थिक संकटों से मुक्ति मिलती है। साथ ही गंभीर से गंभीर रोग से भी छुटकारा मिल सकता है।
धन प्राप्ति के उपाय
सोमवार के दिन भगवान शिव को समर्पित मंदिर में जाए। वहां जाकर शंकर देव का जल, दूध और गन्ने के रस से अभिषेक करें। इस दौरान शिव मंत्रों का नियमित रूप से जाप करें। शिवलिंग का भी जल से अभिषेक करें। इसके बाद भगवान शिव को भस्म भभूत से तिलक लगाएं। मां गौरी का कुमकुम से तिलक करें। फिर कलावे में 9 गांठ लगाकर उसे देवी-देवताओं के सामने रख दें और घी के 5 दीपक जलाएं। देवी को लाल चुनरी चढ़ाएं और भोग के रूप में बूंदी के लड्डू चढ़ाएं। इस उपाय को सच्चे मन से करने से आपके घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। साथ ही धन प्राप्ति में जो रुकावट आ रही होगी, वो भी दूर हो जाएगी।
सफलता पाने के उपाय
सोमवार के दिन भगवान शिव और देवी गौरी के सामने घी के तीन दीपक जलाएं। मां को भूरे रंग की चुनरी चढ़ाएं। 5 तरह के पकवान का भोग लगाएं। इस दौरान ऊँ श्री सांब सदा शिवाय नमः मंत्र का तीन बार जाप करें। इसी के साथ नेत्रहीन बच्चों के विद्यालय में गुप्त दान करें और गाय को गुड़ खिलाएं। इस उपाय को सच्चे मन से करने से आपके करियर के रास्ते में आ रही बाधाएं दूर हो जाएंगी और जीवन में जल्द ही सफलता मिल सकती है।
सावन सोमवार के अन्य प्रभावशाली उपायों के बारे में यदि आप जानना चाहते हैं, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।
ये भी पढ़ें- मंगल-गुरु गोचर से इस राशि के लोग होंगे परेशान, लापरवाही कर सकती है कंगाल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
32 mins agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
16 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
18 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
18 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
19 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
22 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
1 day agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines