चोरी और हिंसा करने वाले लोगों को नरक में क्या सजा दी जाती है? जानें प्रेमानंद महाराज से

Premanand maharaj pravachan viral video: प्रसिद्ध कथावाचक प्रेमानंद महाराज कृष्ण जी की प्रिय सखी राधा रानी के भक्त हैं। जो अपने प्रवचन के जरिए लोगों को हिंदू धर्म से जुड़े इतिहास, नियम और परेशानियों से छुटकारा पाने के उपायों के बारे में बताते हैं। महाराज ने अपने प्रवचन में मरने के बाद नरक में मिलने वाली सजा के बारे में भी बताया है, जिसके बारे में आज हम आपको विस्तार से बताने जा रहे हैं।

Premanand Maharaj Pravachan Viral Video

चोरी करने वालों के लिए नरक में क्या सजा है?

Premanand Maharaj Pravachan Viral Video: मृत्यु एक कटु सत्य है, जिसे न तो कई रोक सकता है और न ही बदल सकता है। एक न एक दिन प्रत्येक व्यक्ति को ये संसार छोड़ के जाना ही होगा, ये ही प्रकृति का नियम है। हालांकि मरने के बाद व्यक्ति की आत्मा स्वर्ग जाएगी या नरक, ये उसके कर्मों पर निर्धारित होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो व्यक्ति जीवनभर अच्छे कर्म करता है, उसकी आत्मा मरने के बाद स्वर्ग जाती है। वहीं जो लोग अपने जीवनकाल में बुरे कर्म करते हैं, उन्हें मरने के बाद नरक जाना पड़ता है। जहां वो अपने कर्मों का प्रायश्चित करते हैं।

विज्ञापन

हालांकि व्यक्ति की गलतियों के आधार पर नरक में उसे सजा दी जाती है। जो व्यक्ति जितना बड़ा पाप करता है, उसकी सजा भी उतनी ही बड़ी होती है। चलिए संत श्री प्रेमानंद महाराज से जानते हैं चोरी, हिंसा और लड़ाई-झगड़े करने वाले लोगों को नरक में क्या सजा दी जाती है।

विज्ञापन

नरक में चोरी की सजा क्या है?

संत श्री प्रेमानंद महाराज के अनुसार, जो लोग जीवनभर चोरी करते हैं, उनकी आत्मा को मरने के बाद नरक जाना पड़ता है। जहां हर तरफ अंधेरा ही अंधेरा होता है। ठंडी-ठंडी हवाएं चलती हैं। ओलों की बरसात होती है। इसी के साथ दम घुटने वाली गैस होती है, जिसके कारण सांस लेना मुश्किल हो जाता है। हालांकि ये सजा केवल कुछ समय के लिए ही नहीं होती है, बल्कि कई सालों तक आत्मा को झेलनी पड़ती है। इसके अलावा जो लोग हिंसा करते हैं, जीव-जंतु को मारते हैं और अपने बल के दम पर दूसरों को डराने का प्रयास करते हैं, उन्हें भी नरक में ये ही सजा दी जाती है।

विज्ञापन

बुरी आदतों को कैसे छोड़ें?

प्रेमानंद महाराज का मानना है कि यदि कोई व्यक्ति अपने पापों और बुरी आदतों से छुटकारा पाना चाहता है, तो उसे नियमित रूप से राधा रानी के नाम का जाप करना चाहिए। देवी-देवताओं के नाम में अद्भुत शक्ति होती है। यदि आप सही से इनका उच्चारण करते हैं, तो इससे मन स्थिर होता है। मन में मौजूद गंदे विचार खत्म होते हैं, जिससे एकाग्रता शक्ति बढ़ती है। भगवान के नाम जाप में न तो पैसे खर्च होते हैं और न ही ज्यादा मेहनत लगती है। आप कहीं पर भी बैठे-बैठे राधा रानी के नाप का जाप कर सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ