Kaalchakra Today 28 August 2025: शास्त्रों में बताया गया है कि कुछ पशु-पक्षियों के अंदर देवी-देवताओं का वास होता है। यदि व्यक्ति नियमित रूप से पशु-पक्षियों की सेवा करता है तो उसे भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही पाप नष्ट होते हैं और पुण्य मिलता है। हालांकि, सेवा हमेशा निस्वार्थ भाव से की जानी चाहिए। जो लोग दिखावे या किसी के प्रेशर में सेवा व दान-पुण्य कार्य करते हैं, उन्हें उसका फल नहीं मिलता है। आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे जानवर व्यक्ति की किस्मत को संवार सकते हैं।
दुर्घटना से बचने का उपाय
जिन लोगों के साथ बार-बार दुर्घटना हो रही है या बुरी नजर लग रही है, उन्हें काले कुत्ते और कौवे को भोजन कराना चाहिए। नियमित रूप से कुत्ते को रोटी खिलाएं और कौवे के लिए तिल या अनाज डालें। इससे आपके जीवन में सुधार जरूर होगा।
कारोबार बढ़ाने का उपाय
यदि आपको कारोबार में बार-बार नुकसान हो रहा है या फैसले लेने में दिक्कत हो रही है तो इसका कारण शनि, राहु और केतु का कुंडली में खराब स्थिति में विराजमान होना भी हो सकता है। ऐसी परिस्थिति में व्यक्ति को हाथी की सेवा करनी चाहिए। साथ ही उन्हें केला, गन्ना या घास खिलाएं। इसके अलावा हाथी के महावत को कपड़े दान करने और भोजन कराने से भी लाभ होगा।
ये भी पढ़ें- दूर होने वाले हैं 3 राशियों के दुख-दर्द, सितंबर में 13 बार राशि गोचर करेंगे मन-माता के दाता चंद्र
संतान सुख पाने के लिए करें ये उपाय
जिन लोगों को संतान सुख नहीं मिल पा रहा है, उन्हें गुरुवार या सोमवार को गाय को रोटी या हरा चारा खिलाना चाहिए। इसके अलावा तोते को मिर्ची या मूंग दाल खिलाना भी शुभ रहेगा। इससे आपको गुरु और चंद्र दोष से मुक्ति मिलेगी। साथ ही संतान का सुख भी मिल सकता है। ये उपाय उन लोगों के द्वारा करना भी अच्छा रहेगा, जिनके बच्चे उनकी बात नहीं मानते हैं या गलत रास्ते पर चल रहे हैं।
विरोधियों से छुटकारा पाने का उपाय
जो लोग लंबे समय से कानूनी मामले में फंसे हैं या बार-बार विरोधी परेशान करते हैं, उन्हें पितृ दोष से मुक्ति और पूर्वजों की शांति के लिए पूजा-पाठ करना चाहिए। साथ ही कौवे, कुत्ते और गाय की सेवा करें और अमावस्या तिथि, शनिवार या श्राद्ध के समय उन्हें खाना खिलाएं। इसी के साथ घर में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं। समय-समय पर गौशाला में कुछ दान-पुण्य करें। यदि नियमित रूप से आप ऐसा करते हैं तो जल्द आपको अपनी परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है।
यदि आप सेवा करने से जुड़े अन्य उपायों के बारे में जानना चाहते हैं तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Numerology: इन तिथियों पर जन्मे लोगों को माना जाता है सबसे ज्यादा खतरनाक, मतलब के लिए करते हैं दोस्ती
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कब होगी शारदीय नवरात्रि की शुरुआत? जानिए अष्टमी, नवमी और दशहरा की तारीख
11 hrs agoमाघ मेले में होगी नई शुरुआत, दंडी संन्यासी पहली बार करेंगे देव अमृत स्नान
14 hrs agoपितृ पक्ष में करें गाय वाला उपाय, गरुड़ पुराण में बताया गया है महत्व
14 hrs agoबद्रीनाथ यात्रा का पिछला रिकॉर्ड टूटा, 18 लाख 67 हजार भक्तों ने किए दर्शन
16 hrs agoआज इंदिरा एकादशी पर करें पीपल से जुड़ा उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति
18 hrs agoआज है इंदिरा एकादशी व्रत, जानिए विष्णु भगवान की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
20 hrs agoकब है गोवर्धन पूजा? जानिए सही तारीख और इस पर्व से जुड़ी पौराणिक कथा
1 day agoकैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoश्राद्ध का भोजन कराने के लिए कौवा ना मिले तो क्या करें? जानिए
1 day ago11 अक्टूबर को होगा शारदीय नवरात्रि का आरंभ, जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines