हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kaalchakra: मां को दुख देने वाले व्यक्ति को भुगतने पड़ते हैं ये नुकसान, जानें पंडित सुरेश पांडेय से

Kaalchakra Today: मां अपना पूरा जीवन बच्चों की खुशियों के लिए समर्पित कर देती हैं, लेकिन बदलते दौर में अधिकतर बच्चे अपनी माता का सम्मान करना भूलते जा रहे हैं. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं धार्मिक दृष्टि से मां की सेवा करना व उन्हें सम्मान देना क्यों जरूरी है.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Kaalchakra Today 11 May 2026: बच्चों का स्थान माता के जीवन में सबसे ऊपर होता है. वहीं, बच्चे भी जब अपनी मां के प्रति समर्पित और सम्मानपूर्ण होते हैं तो घर खुशियों से भर जाता है. लेकिन आज के बदलते दौर में रिश्तों की संवेदनाएं लगातार कमजोर होती जा रही हैं. कई बच्चे न सिर्फ अपनी मां से दूर होते जा रहे हैं, बल्कि उनका सम्मान भी नहीं करते हैं. उनसे गलत व्यवहार करते हैं और उन्हें बोझ समझते हैं. हालांकि, शास्त्रों में मां का अपमान और अनादर करने को महापाप माना गया है, जिसका फल व्यक्ति को भुगतना ही पड़ता है.

आज 11 मई 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि धार्मिक दृष्टि से मां की सेवा करना क्यों जरूरी है और इससे क्या लाभ होता है.

जीवन में मां का महत्व

मां ही बच्चों की पहली गुरु होती हैं. मां का संबंध चंद्र ग्रह से है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां को सुखी रखने व सम्मान देने से बच्चों को महापुण्य मिलता है. साथ ही व्यक्ति तनाव और डिप्रेशन से दूर रहता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Shani Gochar 2026: शनिश्चरी अमावस्या तिथि के खत्म होते ही बदलेगी शनि की चाल, इन 5 राशियों को मिलेगा न्याय और पूरे होंगे कई अरमान

मां को ठेंस पहुंचाने के नुकसान

  • जो बच्चे मां का अनादर करते हैं, उनको जीवन में स्थायित्व नहीं मिल पाता है. ऐसे लोगों को यात्राओं के दौरान बहुत कष्ट होता है.
  • जो मां का अपमान करता है, उसको मानसिक कष्ट से गुजरना पड़ता है.
  • मां को कड़वे वचन बोलने वाले बच्चों को कभी भी उपलब्धि नहीं मिलती है.
  • मां से झूठ बोलने वाला व्यक्ति बड़ी परेशानियों में फंस जाता है.
  • जो अपनी मां के साथ हिंसक होता है, उसकी अकाल मृत्यु हो सकती है.
  • मां की बचत, प्रॉपर्टी और गहनों को छीन लेने वाला व्यक्ति अपनी वृद्धावस्था में बहुत दुखी रहता है.
  • भाई-बहनों का हक छीनने वाला मां के आशीर्वाद से वंचित रहता है. साथ ही युवा अवस्था में ही तमाम बीमारियों से ग्रसित हो जाता है.
  • माता-पिता के बीच में मतभेद कराने वाला व्यक्ति कभी भी लोकप्रिय नहीं हो पाता है और न ही उसे मान-सम्मान मिलता है.

यदि आप इस बारे में और अधिक जानना चाहते हैं तो उसके लिए ये वीडियो देखें.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Best Zodiac Matches: कौन सी राशियां एक-दूसरे के लिए Perfect होती हैं? देखें राशि मैचिंग की पूरी लिस्ट

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola