Kaalchakra Today 10 February 2026: समुद्री नमक को पवित्र और शुभ माना जाता है, जिसका कई धार्मिक अनुष्ठानों में इस्तेमाल भी होता है. समुद्री नमक में 75 तरह के मिनरल्स, ट्रेस और एलिमेंट होते हैं. साथ ही इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, सल्फर, फॉस्फोरस, ब्रोमीन, बोरोन, जिंक, आयरन, मैंगनीज, कॉपर, सिलिकॉन, सोडियम और क्लोराइड की मात्रा ज्यादा होती है. सोडियम जहां मांसपेशियों और नर्वस सिस्टम के लिए जरूरी होता है, वहीं क्लोराइट शरीर में ब्लड प्रेशर को संयमित रखता है. इसके अलावा समुद्री नमक में पोटैशियम भी पाया जाता है, जो शरीर में एसिड की मात्रा को संतुलित रखता है.
धार्मिक मान्यता के अनुसार, समुद्री नमक को घर में रखने से और उससे जुड़े उपायों को करने से मानसिक और शारीरिक स्थिति मजबूत होती है. साथ ही नेगेटिव एनर्जी और जीवन की तमाम समस्याओं से मुक्ति मिलती है. आज 10 फरवरी 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको समुद्री नमक से जुड़े प्रभावशाली उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं.
समुद्री नमक से जुड़े उपाय
- साबुत समुद्री नमक सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है. इसलिए इसे घर में रखने से नेगेटिव एनर्जी दूर होती है. साथ ही घरवालों की सेहत, सोच और व्यवहार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है.
- हफ्ते में एक बार पानी में समुद्री नमक डालकर पूरे घर में पोछा लगाना चाहिए. इससे घर में सकारात्मक वातावरण रहता है.
- त्योहार या किसी भी मांगलित कार्य के दौरान घर में साबुत समुद्री नमक जरूर रखें. इससे वो काम बिना रुकावट के पूरा हो जाएगा.
- साबुत समुद्री नमक को ढक्कन वाले कांच के 4 कटोरों में डालकर घर की चारों दिशाओं में रखने से वास्तु दोष दूर होता है.
- जिन लोगों को डिप्रेशन, अकारण, भय या एन्जाइटी की समस्या है, वो अपने दोनों हाथ में साबुत समुद्री नमक थोड़ी देर तक पकड़कर रखें. कुछ देर के बाद मुट्ठी खोलकर नमक को वॉश बेसिन में फेंक दें. इससे शरीर की सारी नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाएगी.
- घर में कांच की बोतल में समुद्री नमक भरकर रखें, जिसमें एक लौंग भी डालें. इससे घर में सुख-शांति रहती है. साथ ही आमदनी में बढ़ोतरी होने का संयोग बनता है.
यदि आप समुद्री नमक से जुड़े अन्य उपायों के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए वीडियो को पूरा देखें.
ये भी पढ़ें- Mangal Gochar 2026 Rashifal: मार्च में इन 4 राशि वालों के लिए खुलेगा खुशियों का खजाना, होगा मंगल का डबल गोचर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का 5वां दिन, स्कंदमाता की पूजा करें, जानें आरती, विधि और मंत्र
1 hr agoनवरात्रि में जरूर करें अर्गला स्तोत्र का पाठ, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा
18 hrs agoकष्टों को दूर करेंगी मां विंध्यवासिनी, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
20 hrs agoकैसे शुरू हुई रावण का पुतला जलाने की परंपरा? जानिए रावण दहन का इतिहास
23 hrs agoशारदीय नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें पूजा विधि
1 day agoनवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
1 day agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
2 days agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines