Kaalchakra Today 25 June 2026: आज 25 जून 2026 को साल की सबसे बड़ी एकादशी है, जिसे निर्जला एकादशी और भीमसेनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. जो लोग ये व्रत रखते हैं, वो दिनभर न तो खाना खाते हैं और न ही पानी पीते हैं. इसके अलावा विष्णु-लक्ष्मी जी की पूजा और निर्जला एकादशी व्रत की कथा पढ़ना व सुनने का विधान है. मान्यता है निर्जला एकादशी व्रत के सफल होने से पाप नष्ट होते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है. साथ ही कुछ उपायों को करके विष्णु जी की विशेष कृपा प्राप्त की जा सकती है.
आज 25 जून 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको निर्जला एकादशी के दिन किए जाने वाले कुछ महाउपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके प्रभाव से आपके तमाम कष्ट दूर हो सकते हैं.
निर्जला एकादशी के उपाय
- आज निर्जला एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के बाद 14 मुखी रुद्राक्ष धारण करें. इससे आपको हनुमान जी और भगवान शिव की भी विशेष कृपा प्राप्त होगी. साथ ही नकारात्मक ऊर्जा से आपकी रक्षा होगी और विष्णु मंत्रों का जाप प्रभावी होगा. इसके अलावा मानसिक स्पष्टता आएगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा.
- आज निर्जला एकादशी के दिन आप जल का दान भी कर सकते हैं. इससे पाप नष्ट होते हैं और पुण्य मिलता है. साथ ही विष्णु लोक के द्वार व्यक्ति के लिए खुलते हैं.
- ग्रह शांति के लिए आज एकादशी पर आप फल का दान कर सकते हैं.
- जो लोग इस समय जीवन में बहुत संघर्ष कर रहे हैं, उनके लिए आज छाता, पंखा और चप्पल का दान करना शुभ रहेगा.
- मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए आज के दिन आप अन्न का दान कर सकते हैं. साथ ही इससे मान-सम्मान में वृद्धि होगी.
यदि आप जानना चाहते हैं कि आज निर्जला एकादशी पर राशि अनुसार कौन-कौन से उपाय करने शुभ रहेंगे तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
1 hr agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
3 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
5 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
23 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines