हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Kaalchakra: गौ सेवा करने से भी मजबूत होंगे नवग्रह, पंडित सुरेश पांडेय से जानें उपाय और लाभ

Kaalchakra Today: ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रहों का उल्लेख किया गया है, जिन्हें मजबूत करने के लिए गौ सेवा करना शुभ होता है. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं गौ सेवा और नवग्रहों के बीच के कनेक्शन व उपायों के बारे में.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Kaalchakra Today 25 February 2026: हिंदू धर्म में गौ सेवा का खास महत्व है, जिससे न सिर्फ पाप नष्ट होते हैं बल्कि भविष्य भी उज्जवल बनता है. माना जाता है कि जो लोग नियमित रूप से गौ माता को खाना खिलाते हैं व उनकी सेवा करते हैं, उन पर देवी-देवताओं की विशेष कृपा रहती है. साथ ही नवग्रहों की स्थिति कुंडली में मजबूत होती है. हालांकि, गौ माता को कुछ विशेष चीजें खिलाकर व उपायों को करके सूर्य, चंद्रमा, मंगल, बुध, बृहस्पति (गुरु), शुक्र, शनि, राहु और केतु ग्रहों की स्थिति को मजबूत भी किया जा सकता है.

आज 25 फरवरी 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको गौ सेवा से जुड़े प्रभावशाली उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं.

सूर्य ग्रह-

नियमित रूप से गाय को साबुत गेहूं खिलाने से कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत होती है. इससे तेज और प्रभुत्व में वृद्धि होती है. इसके अलावा रविवार के दिन गाय को गेहूं और गुड़ मिलाकर खिलाने से कमजोर सूर्य का जीवन पर अशुभ प्रभाव नहीं पड़ता है.

विज्ञापन

चंद्र ग्रह-

जिन लोगों की कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति कमजोर है, उन्हें रात के समय सोने से पहले गुनगुना गाय का दूध जरूर पीना चाहिए, जबकि सुबह खाली पेट गाय के दूध से बना मक्खन खाएं.

ये भी पढ़ें- Chandra Grahan 2026: 3 मार्च को चंद्र ग्रहण के दिन कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा? जानें सूतक काल और 12 राशियों का हाल

विज्ञापन

मंगल ग्रह-

मंगल ग्रह को मजबूत करने के लिए मंगलवार के दिन मसूर की दाल पीसकर देसी घी में रोटी पकाकर गाय को खिलाएं. जिन लोगों की कुंडली में मंगल 12वें भाव में होता है, वो रात में अचानक चौंककर या डरकर उठ जाते हैं. ऐसे लोगों को हर रोज सुबह गौ माता की परिक्रमा करनी चाहिए.

राहु ग्रह-

कुंडली में राहु अशुभ प्रभाव दे रहा है तो हर रोज दोपहर 12 बजे सात तरह का अनाज पीसकर उसकी रोटी या जौ और ज्वार मिलाकर गाय को खिलाएं. इसके अलावा एक गाय की जिम्मेदारी उठाने से भी राहु ग्रह का अशुभ प्रभाव कम होता है.

विज्ञापन

यदि आप अन्य ग्रहों से जुड़े उपायों के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola