---विज्ञापन---

Chandra Grahan 2026: 3 मार्च को चंद्र ग्रहण के दिन कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा? जानें सूतक काल और 12 राशियों का हाल

Chandra Grahan 2026: साल 2026 में 3 मार्च को चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है, जिसका अच्छा-खासा असर मानव जीवन पर होगा. वहीं, इस दिन कुछ ज्योतिषीय घटनाएं भी घटेंगी, जिनसे लोगों के जीवन में अचानक खुशी व भूचाल आ सकता है. चलिए अब जानते हैं चंद्र ग्रहण के समय, सूतक काल, 9 ग्रहों के स्थान और 12 राशियों पर पड़ने वाले शुभ-अशुभ प्रभाव के बारे में.

Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण को एक बड़ी खगोलीय घटना माना जाता है, जिसका दोनों धार्मिक और ज्योतिष महत्व है. ज्योतिषीय मान्यतानुसार, चंद्र ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग समय पर पड़ता है, जो कि कुछ समय, दिन से लेकर महीनों तक हो सकता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार 3 मार्च 2026 को होलिका दहन के दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है, जो कि सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा. ये साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण है, जो भारत में दिखाई देगा. ऐसे में इसका सूतक काल भी मान्य होगा. हालांकि, इस दिन घटने वाली कुछ बड़ी ज्योतिषीय घटनाओं से कई लोग ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव से बचे रहेंगे.

यहां पर आप चंद्र ग्रहण के दिन यानी 3 मार्च 2026 पर ग्रहों की स्थिति, सूतक काल और 12 राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में जान सकते हैं.

---विज्ञापन---

चंद्र ग्रहण का समय और सूतक काल (भारतीय समय के अनुसार)

  • चंद्र ग्रहण (chandra grahan ka samay kya hai) का समय- दोपहर 3:20 से शाम 6:47 मिनट तक
  • चन्द्रोदय- शाम 06:26 मिनट पर
  • सूतक काल (chandra grahan 2026 sutak time) का आरंभ और समापन- सुबह 09:39 और शाम 06:46 मिनट पर

ये भी पढ़ें- Chandra Grahan 2026 Rashifal: चंद्र ग्रहण के दिन मंगल-चंद्रमा की बदलेगी चाल, बढ़ेंगी इन 4 राशियों की खुशियां

चंद्र ग्रहण के दिन ग्रहों की स्थिति (planetary positions on blood moon 2026)

  • सूर्य ग्रह (Sun)- कुंभ राशि
  • चंद्रमा ग्रह (Moon)- सिंह राशि
  • मंगल ग्रह (Mars)- कुंभ राशि
  • बुध ग्रह (Mercury)- कुंभ राशि
  • बृहस्पति/गुरु ग्रह (Jupiter)- मिथुन राशि
  • शुक्र ग्रह (Venus)- मीन राशि
  • शनि ग्रह (Saturn)- मीन राशि
  • राहु ग्रह (Rahu)- कुंभ राशि
  • केतु ग्रह (Ketu)- सिंह राशि

चंद्र ग्रहण का 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? (lunar eclipse effects on zodiac signs 2026)

  • मेष राशि (Aries)- नकारात्मक प्रभाव
  • वृषभ राशि (Taurus)- सकारात्मक प्रभाव
  • मिथुन राशि (Gemini)- नकारात्मक प्रभाव
  • कर्क राशि (Cancer)- नकारात्मक प्रभाव
  • सिंह राशि (Leo)- नकारात्मक प्रभाव
  • कन्या राशि (Virgo)- नकारात्मक प्रभाव
  • तुला राशि (Libra)- नकारात्मक प्रभाव
  • वृश्चिक राशि (Scorpio)- नकारात्मक प्रभाव
  • धनु राशि (Sagittarius)- सकारात्मक प्रभाव
  • मकर राशि (Capricorn)- नकारात्मक प्रभाव
  • कुंभ राशि (Aquarius)- नकारात्मक प्रभाव
  • मीन राशि (Pisces)- मिलाजुला प्रभाव

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---
First published on: Feb 25, 2026 07:46 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola