---विज्ञापन---

Religion angle-right

Kaalchakra: सभी कष्टों की काट है हनुमान चालीसा! पंडित सुरेश पांडेय से जानें नियम-लाभ

Kaalchakra News24 Today: भगवान बजरंग बली के भक्तों के लिए हनुमान चालीसा के पाठ का खास महत्व है, जिसके नियमित जाप से साधक को विशेष फल की प्राप्ति होती है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं हनुमान चालीसा का पाठ करने से जुड़े नियम और लाभ के बारे में।

---विज्ञापन---

Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: हिंदू धर्म के लोगों के लिए राम जी के परम भक्त हनुमान जी की पूजा का विशेष महत्व है, जिन्हें भगवान शिव का अवतार माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कलयुग यानी आज के समय में हनुमान जी को प्रसन्न करना बेहद सरल है। अगर कोई भक्त सच्चे मन से हनुमान जी की पूजा करता है, तो उसे भय, लालसा और क्रोध से मुक्ति मिलती है। साथ ही जीवन में सदा सुख, शांति, खुशहाली, धन, वैभव और यश का वास रहता है।

हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए अधिकतर लोग हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं, जिसमें बजरंग बली के गुणों, पराक्रम और निर्मल चरित्र का चालीसा चौपाइयों के रूप में वर्णन किया गया है। हालांकि हनुमान चालीसा का पाठ करते समय विशेष नियमों का पालन करना जरूरी होता है, नहीं तो पूजा को अधूरा माना जाता है।

---विज्ञापन---

आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको बजरंग बली को समर्पित हनुमान चालीसा पाठ से जुड़े नियम और लाभ के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

हनुमान चालीसा पाठ से जुड़े जरूरी नियम

  • बजरंग बली की पूजा के बाद आसन पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। खड़े होकर पाठ का जाप करने से बचना चाहिए।
  • हनुमान चालीसा में लिखित शब्दों का उच्चारण गलत न करें। इससे आपको पाप लग सकता है। जो शब्द जैसे लिखा है, उसका उच्चारण वैसे ही करें।
  • यदि रोजाना आप हनुमान चालीसा का पाठ नहीं कर पा रहे हैं, तो शनिवार और मंगलवार के दिन पाठ जरूर करें। ये दोनों दिन बजरंग बली को समर्पित हैं।
  • जो लोग हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं, उन्हें शराब और मांस-मदिरा आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा तामसिक भोजन खाने से भी बचना चाहिए। नहीं तो आपको अपनी पूजा का पूर्ण फल नहीं मिलेगा।

ये भी पढ़ें- Mars Transit 2024: दिवाली के बाद हुआ इन 3 राशियों का भाग्योदय, मंगल की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम!

---विज्ञापन---

हनुमान चालीसा पाठ के लाभ

  • हनुमान चालीसा का पाठ करने से आध्यात्मिक बल बढ़ता है। मन शांत रहता है और दिमाग को सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।
  • बुरी संगत और बुराइयों से बचने में भी हनुमान चालीसा मदद करता है।
  • जो लोग डिप्रेशन या एंजाइटी का शिकार हैं, उन्हें हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करना चाहिए। इससे कुंडली में मौजूद ग्रहों की स्थिति मजबूत होगी, जिससे तनाव कम होगा। खासकर शनि ग्रह की स्थिति मजबूत होती है, जिससे शनि की महादशा, शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का बुरा प्रभाव जीवन पर नहीं पड़ता है।
  • जिन लोगों की कुंडली में मंगल दोष है, उन्हें रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। इससे मंगल दोष का प्रभाव कम होगा और जीवन में सुख-शांति, खुशहाली और धन का वास होगा।

हनुमान चालीसा पाठ के जाप से जुड़े अन्य नियम और लाभ के बारे में यदि आप जानना चाहते हैं, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Mercury Transit: बुध गोचर से 3 राशियों की चमकी किस्मत, आर्थिक तंगी होगी दूर!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 01, 2024 10:54 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola