आज से शुरू हुआ पवित्र श्रावण महीना, महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए उमड़े बड़ी संख्या में भक्त

आज से पवित्र श्रावण महीना की शुरुआत हो चुकी है, जिसको लेकर शिव भक्तों काफी उत्साह में है. शिव मंदिरों खासतौर पर उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं भारी संख्या में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. पढ़िये उज्जैन से प्रदीप मालवीय की रिपोर्ट

Mahakal Temple Bhasma Arti

महाकाल मंदिर भस्म आरती. (Image: News24)

आज श्रावण मास का पहला दिन है. सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है. उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन हेतु श्रद्धालु देर रात से कतार में लगे हुए हैं. तड़के 3 बजे बाबा महाकाल के पट खोले गए फिर भस्मारती शुरू हुई, इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन का लाभ लिया. श्रावण मास भगवान भोलेनाथ का सबसे प्रिय महीना माना गया है, मान्यता है की श्रावण महीने में शिव आराधना करने से सभी कष्टों से तुरंत मुक्ति मिलती है.

विज्ञापन
विज्ञापन

महाकाल के दरबार में सुबह से ही उत्साह का मंजर

श्रावण की शुरुआत के पहले दिन आज श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की विशेष भस्मारती की गई. भस्मारती के पहले बाबा को कोटि तीर्थ कुंड के जल से स्नान करवाकर महा पंचामृत अभिषेक किया गया जिसमें दूध ,दही ,घी ,शहद व फलों के रसों से अभिषेक हुआ. अभिषेक के बाद भांग और चंदन से भोलेनाथ का आकर्षक श्रृंगार किया गया और भगवान को वस्त्र धारण कराए गए. उसके बाद बाबा को भस्म चढ़ाई गई. इसके बाद झांझ-मंजीरे, ढोल-नगाड़े व शंखनाद के साथ बाबा की भस्मार्ती की गई. भक्त आज के दिन का विशेष इंतजार करते है, इसलिए आज महाकाल के दरबार में सुबह से ही उत्साह और आनंद का माहोल है दिखाई दे रहा है.

सावन में क्यों निकाली जाती है कांवड़ यात्रा?

अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि इस महीने में कावड़ यात्रा क्यों निकाली जाती है? बता दें कि, सावन के महीने में कांवड़ यात्रा का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है. मान्यता है कि भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिव भक्त गंगाजल लेकर पैदल यात्रा करते हैं और मंदिरों में जाकर शिवलिंग पर जल अर्पित करते हैं. इस दौरान भक्त कंधे पर कांवड़ में गंगाजल रखते हैं और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ अपनी यात्रा पूरी करते हैं. मान्यताओं के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान निकले विष को भगवान शिव ने संसार की रक्षा के लिए अपने कंठ में धारण किया था. विष के प्रभाव से उनका शरीर तपने लगा, तब सभी देवी-देवताओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया, जिससे उन्हें शीतलता मिली. इसी घटना के बाद भगवान शिव पर जल चढ़ाने की परंपरा शुरू हुई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ