5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ कुत्ता, जानिए एक पेट लवर की भावुक कहानी

5 साल पहले नेब्रास्का से लापता हुआ कुत्ता 600 मील दूर इंडियाना में अपनी मालकिन से मिल गया. सोशल मीडिया की मदद से हुआ यह भावुक मिलन देखकर हर पेट लवर की आंखें नम हो गईं.

Lost dog Nebraska story

5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया कुत्ता

अमेरिका के नेब्रास्का से एक दिल छू लेने वाली खबर सामने आई है, जहां एक परिवार 5 साल पहले खोए अपने पालतू कुत्ते से दोबारा मिला. साल 2021 में इनमाकुलाडा जैकमैन का कुत्ता ‘चोंग’ अचानक घर से भाग गया था. परिवार ने महीनों तक अपने पुराने इलाके में चक्कर काटे और चोंग की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. समय बीतने के साथ परिवार ने एक नया कुत्ता भी गोद ले लिया, लेकिन चोंग के वापस आने की उम्मीद कभी नहीं छोड़ी. आखिरकार 5 साल बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पता चला कि चोंग नेब्रास्का से लगभग 600 मील दूर इंडियाना में एक ट्रक स्टॉप के पास मिला है.

विज्ञापन

माइक्रोचिप के नियम और परिवार का इंतजार

चोंग के मिलने की जानकारी मिलते ही जैकमैन ने इंडियाना के हेन्ड्रिक्स काउंटी एनिमल शेल्टर से संपर्क किया. हालांकि, वहां एक नई समस्या खड़ी हो गई क्योंकि चोंग के गायब रहने के दौरान किसी अन्य व्यक्ति ने उसमें नई माइक्रोचिप लगवा दी थी. शेल्टर के नियमों के अनुसार नए चिप में दर्ज व्यक्ति को सूचित करना और तीन दिन का समय देना अनिवार्य था. अगर वह व्यक्ति संपर्क नहीं करता, तभी चोंग को जैकमैन को सौंपा जा सकता था. किस्मत से तीन दिनों की समय सीमा में किसी ने दावा नहीं किया और शेल्टर ने चोंग को उसके असली मालिक को वापस सौंपने की मंजूरी दे दी.

विज्ञापन

शेल्टर में हुआ भावुक मिलन

जैकमैन तुरंत गाड़ी चलाकर अपने पुराने दोस्त को लेने इंडियाना पहुंच गईं. इतने सालों बाद मिलने पर शुरुआत में चोंग थोड़ा उलझन में दिखा, लेकिन जल्द ही वह पहचान गया और खुशी से भौंकते हुए अपनी मालकिन से लिपट गया. घर लौटने के बाद चोंग की मुलाकात परिवार के नए कुत्ते ‘चे चे’ से भी हुई, जिसके साथ वह जल्दी ही घुलमिल गया. इस भावुक मिलन के बाद जैकमैन ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि लोगों को कभी भी उम्मीद नहीं हारनी चाहिए. इतने लंबे इंतजार के बाद अपने प्यारे पालतू जानवर को वापस पाकर उनका पूरा परिवार बेहद खुश है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ