Guru Purnima 2026: क्यों मनाई जाती है गुरु पूर्णिमा? जानिए गुरुओं के प्रति सम्मान-समर्पण के दिन का महत्व

Guru Purnima 2026: गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु शिष्य की परंपरा को समर्पित माना जाता है. इस दिन लोग अपने गुरुजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं. गुरु पूर्णिमा पर्व मनाने के पीछे क्या कारण है आइये इसके बारे में जानते हैं.

Untitled design (1)

Photo Credit- Social Media

Guru Purnima 2026: गुरु पूर्णिमा का पर्व हर साल आषाढ़ माह की पूर्णिमा पर मनाया जाता है. यह पर्व गुरु और शिष्य के रिश्ते को समर्पित होता है. गुरु पूर्णिमा का पर्व आज 29 जुलाई को मनाया जा रहा है. हिंदू धर्म और भारतीय संस्कृति में में गुरु को विशेष दर्जा दिया गया है. गुरु को भगवान से भी ऊपर माना जाता है. संत कबीर दास के प्रसिद्ध दोहे “गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागू पांय. बलिहारी गुरु अपने, गोविंद दियो बताय,” से इस बात का प्रमाण मिलता है. आज गुरु पूर्णिमा क्यों मनाई जाती है आइये इसके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

क्यों मनाते हैं गुरु पूर्णिमा? (Guru Purnima 2026 Date)

आषाढ़ पूर्णिमा का दिन महर्षि वेदव्यास की जयंती के रूप में मनाया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महर्षि वेदव्यास ने महाकाव्य महाभारत, 18 पुराण और श्रीमद्भागवत की रचना की थी. उन्हें आदि गुरु माना गया है. ऐसे में उनकी जयंती के अवसर पर गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है. गुरु पूर्णिमा पर गुरुजनों के प्रति आभार व्यक्त किया जाता है. गुरु ही शिष्य के जीवन से अज्ञान का अंधकार दूर कर ज्ञान का उजाला भरते हैं. गुरु पूर्णिमा गुरुओं के प्रति आभार व्यक्त करने का सबसे अच्छा दिन है.

विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा का महत्व (Guru Purnima Importance)

एक अन्य मान्यता के अनुसार, इसी दिन भगवान शिव ने सप्तऋषियों को योग और आध्यात्मिक ज्ञान दिया था. भगवान शिव के ज्ञान साझा करने के कारण भी इस दिन को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाते हैं. इसी वजह से शिव जी को संपूर्ण ब्रह्मांड का आदि गुरु या प्रथम गुरु माना जाता है. गुरु पूर्णिमा के दिन कई लोग अपने गुरु की पूजा के लिए गुरु पूजन का आयोजन करते हैं. विद्यालयों में शिक्षकों व गुरुओं के प्रति सम्मान के लिए आयोजन किए जाते हैं. शिष्य गुरुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हैं और उन्हें उपहार देते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ