Kaalchakra Today 23 August 2025: ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रहों और 12 राशियों का वर्णन है। प्रत्येक ग्रह जीवन के किसी न किसी पहलू का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में कुंडली में ग्रहों की स्थिति को देखकर किसी भी व्यक्ति के बारे में कई बातें पता चल सकती हैं। यहां तक कि ये भी पता चल सकता है कि उम्र के किस मोड़ पर व्यक्ति सबसे ज्यादा परेशान रहेगा। दरअसल, ग्रहों के अशुभ संयोग या प्रभाव के कारण व्यक्ति को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है। खासकर कुंडली में चंद्र ग्रह पीड़ित हो तो मानसिक तनाव बढ़ता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि चंद्र देव को मानसिक स्थिति का कारक माना जाता है।
आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको तनाव और चंद्र ग्रह के बीच के कनेक्शन के बारे में विस्तार से बताएंगे।
चंद्रमा और तनाव के बीच का कनेक्शन
- कुंडली में जिनका चंद्रमा निर्बल होता है, उन्हें बहुत जल्दी सर्दी-जुकाम होता है। दरअसल, रक्त प्रवाह और हृदय चंद्रमा के अधिकृत क्षेत्र हैं।
- चंद्रमा यदि उच्च राशि का कुंडली में स्थित हो तो व्यक्ति मीठे का शौकीन बनता है।
- चंद्रमा नीच राशि का हो तो धर्म और बुद्धि का नाश करता है। साथ ही व्यक्ति को दुखों का सामना करना पड़ता है।
- चंद्रमा शुक्र के साथ हो तो मां के प्यार और सुख से व्यक्ति वंचित रहता है।
- कुंडली में चंद्रमा और राहु की युति हो तो व्यक्ति सुख-सुविधाओं को पाने के पीछे भागता है और तनाव में रहता है।
- राहु और चंद्रमा एक साथ हो तो व्यक्ति का मन बच्चे जैसा चंचल होता है। ऐसा व्यक्ति अधीर हो जाता है और शांत नहीं बैठता है।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: नवग्रहों को खुश करने के लिए डाइट में आज ही शामिल करें ये चीजें, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया महत्व
पूर्णिमा का भी पड़ता है प्रभाव
वहीं, जिनकी पाचन क्रिया सामान्य की तुलना में मंद होती है, खाने के बाद नींद आती है या नशे जैसा महसूस होता है, उन लोगों पर पूर्णिमा का प्रभाव मुख्य रूप से देखा जाता है। इन लोगों के शरीर में न्यूरॉन सेल्स और भी कम गति से काम करते हैं। ऐसी परिस्थिति में व्यक्ति को पूर्णिमा के दिन व्रत रखना चाहिए। साथ ही चंद्र देव की पूजा से लाभ होता है।
यदि आप ये चंद्र ग्रह और तनाव के बीचे के कनेक्शन के बारे में और भी जानना चाहते हैं तो इसके लिए ऊपर देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: शादी-कारोबार और सेहत से जुड़ी हर समस्या होगी दूर, पंडित सुरेश पांडेय से जानें गायत्री मंत्र से जुड़े उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
10 hrs agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
11 hrs agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
13 hrs agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
14 hrs agoशारदीय नवरात्रि में अखंड ज्योति कैसे जलाएं? इन नियमों का रखें ध्यान
14 hrs agoआज है पितृ पक्ष का खास दिन, जानिए अमावस्या का महत्व और श्राद्ध मुहूर्त
18 hrs agoकैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
1 day agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoनवरात्रि शुरू होने से पहले करें घर की सफाई, आज ही हटा दें ये 5 चीजें
1 day agoपितृ पक्ष अमावस्या पर शुभ संयोग, पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines