---विज्ञापन---

Religion angle-right

Kaalchakra: आज जन्माष्टमी पर जरूर करें इन कृष्ण मंत्रों का जाप, पंडित सुरेश पांडेय से जानें लाभ

Kaalchakra Today: देशभर में पूरे हर्षोल्लास के साथ आज 16 अगस्त 2025 को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। कृष्ण जन्मोत्सव के खास मौके पर पंडित सुरेश पांडेय आज कृष्ण जी के उन मंत्रों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका जाप करने से व्यक्ति को अपनी कई समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।

---विज्ञापन---

Kaalchakra Today 16 August 2025: जन्माष्टमी को काफी पवित्र पर्व माना जाता है, जिस दिन कृष्ण जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। ये पर्व भक्ति और प्रेम का प्रतीक है, जिस दौरान पूजा-पाठ करने का विधान है। साथ ही व्रत रखने से कृष्ण जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। हालांकि जन्माष्टमी का व्रत मध्य रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय के बाद खोला जाता है। वर्ष 2025 में जन्माष्टमी का पर्व आज यानी 16 अगस्त को मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जन्माष्टमी के दिन मंत्र जाप और कुछ विशेष उपाय करने शुभ होते हैं।

आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको जन्माष्टमी के पावन दिन जपने वाले शक्तिशाली मंत्र और उपायों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

---विज्ञापन---

जन्माष्टमी पर करें इन मंत्रों का जाप

  • कृष्ण गायत्री मंत्र (ॐ देवकीनन्दनाय विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो कृष्णः प्रचोदयात्)

ये कृष्ण का गायत्री मंत्र है, जिसके जाप से सभी चिंताएं दूर होती हैं। साथ ही व्यक्ति दुखों से दूर रहता है। इसके अलावा इस मंत्र के जाप से ज्ञान और बुद्धि की भी प्राप्ति होती है। ये मंत्र मन में चल रही किसी भी तरह की दुविधा का नाश करता है। साथ ही आत्मविश्वास, साहस और घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है। छात्रों, नौकरीपेशा और कारोबारियों के लिए इस मंत्र का जाप करना बहुत शुभ माना गया है।

ये भी पढ़ें- Janmashtami 2025: जन्माष्टमी व्रत में क्या करें और क्या नहीं? जानें 14 अहम नियम

---विज्ञापन---
  • कृष्ण सफलता मंत्र (ॐ श्री कृष्णः शरणं ममः)

इसे अष्टाक्षर मंत्र के रूप में जाना जाता है, जिसके जाप से व्यक्ति गलत व्यवहार, नकारात्मक विचार और नेगेटिव चीजों से दूर रहता है। साथ ही व्यक्ति को चिंता और तनाव से मुक्ति मिलती है।

  • हरे कृष्ण महामंत्र (हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे)

नियमित रूप से इस मंत्र का जाप करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही व्यक्ति को सकारात्मकता का अहसास होता है।

---विज्ञापन---

कृष्ण जन्माष्टमी के उपाय

  • जन्माष्टमी पर शंख में जल भरकर कृष्ण जी का अभिषेक करें। इस दौरान 11 बार कृष्ण मंत्र का जाप करें। इससे आपको दरिद्रता से मुक्ति मिल सकती है।
  • जिन लोगों के ऊपर बहुत ज्यादा कर्ज चढ़ा हुआ है, वो आज कृष्ण जी का गन्ने के रस से अभिषेक जरूर करें। इस उपाय से आपको धन संकट से मुक्ति मिल सकती है। ।
  • कृष्ण जी को साबूदाने की खीर का भोग लगाना बेहद शुभ होता है। लेकिन खीर में साबुत काली मिर्च और तुलसी के पत्ते जरूर डालें। इस उपाय से आपकी ही नहीं बल्कि पूरे परिवार की उन्नति हो सकती है।

यदि आप जन्माष्टमी पर राशि अनुसार करने वाले उपायों के बारे में जानना चाहते हैं तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Janmashtami Upay: जन्माष्टमी पर करें ये 5 उपाय, श्रीकृष्ण की असीम कृपा से हर इच्छा हो सकती है पूरी

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Aug 16, 2025 10:45 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola