Kaalchakra: कपड़े पहनने का गलत तरीका बिगाड़ेगा किस्मत! पंडित सुरेश पांडेय से जानें उपाय

व्यक्ति की पहचान उसके कपड़ों से भी होती है। ड्रेसिंग सेंस व्यक्ति के स्वभाव और उसके बारे में बहुत कुछ बताता है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं कपड़ों का कैसे व्यक्ति के जीवन पर प्रभाव पड़ता है।

Kaalchakra News24 Today

जानें कपड़ों का किस्मत कनेक्शन...

विज्ञापन

Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: व्यक्ति के द्वारा किए गए हर कार्य का प्रभाव उसकी कुंडली में मौजूद ग्रहों के ऊपर पड़ता है। जहां कुछ आदतों से व्यक्ति को लाभ होता है तो कुछ के कारण जीवन में परेशानियां भी आती हैं। आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि कपड़ों का कैसा ग्रहों के ऊपर प्रभाव पड़ता है। साथ ही आपको ये भी पता चलेगा कि कपड़ों से कैसे आप व्यक्ति के स्वभाव के बारे में पता लगा सकते हैं।

कपड़ों का किस ग्रह से है संबंध?

कोई भी कपड़ा जो बुनकर बनाया जाता है उसके धागों पर बुध ग्रह अपना आधिपत्य रखता है। जब कपड़ा बनकर पूरा तैयार हो जाता है तो वो शुक्र ग्रह के आधिपत्य में आता है। कपड़े को तैयार करने के लिए जब उसे कैंची से काटा जाता है तब मंगल का प्रभाव पड़ता है।

विज्ञापन

कपड़े को नापकर जब धागे से सिला जाता है तब चंद्रमा का प्रभाव कपड़ों के ऊपर पड़ता है। जब वह कपड़ा पहनने योग्य हो जाता है तब वो शनि ग्रह के प्रभाव में आता है। ऐसे में बिना धुले हुए नए कपड़े कीलक की श्रेणी में आते हैं। जो लोग नए कपड़े बिना धोए पहनते हैं उन पर शनि, मंगल, बुध और शुक्र ग्रह का बुरा प्रभाव पड़ता है जिसके कारण जीवन में नेगेटिविटी बढ़ती है।

ढीले कपड़े पहनने वालों का स्वभाव कैसा होता है?

जो लोग ढीले कपड़े पहनना पसंद करते हैं वो स्वभाव से शांत, कोमल, सीधे और धैर्यवान होते हैं। ऐसे लोग किसी भी परिस्थिति में आसानी से ढल जाते हैं। ढीले कपड़े पहने वालों की कुंडली में लग्न या चंद्रमा पर गुरु ग्रह का प्रभाव ज्यादा होता है।

विज्ञापन

तंग कपड़े पहनने वालों का स्वभाव कैसा होता है?

जो लोग तंग यानी टाइट कपड़े पहनते हैं वो चुस्त, फुर्तीले, निडर, साहसी और कुछ कर गुजरने की सोच रखने वाले अस्थिक स्वभाव के होते हैं। इनका मन और मस्तिष्क हमेशा कुछ न कुछ सोचता रहता है। इन लोगों की कुंडली में लग्न या चंद्र पर शनि या राहु ग्रह का प्रभाव जरूर पड़ता है।

ऐसे लोगों को दिखावा करना पसंद नहीं होता है। लंबे समय तक चलने वाली योजनाएं भी इनको पसंद नहीं होती हैं। इन लोगों को अपनी तारीफ सुनना पसंद होता है। इसके अलावा अपना काम निकलवाने और धन कमाने में ये लोग माहिर होते हैं।

विज्ञापन

यदि आप जानना चाहते हैं हाथ से बने पड़ने, ब्रांडेड व फटे पुराने कपड़े पहनने वाले व्यक्ति का स्वभाव कैसा होता है तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ