Kaalchakra Today 2 December 2025: जीवन में अचानक बदलाव आना या बार-बार किसी घटना का होना धार्मिक दृष्टि से साधारण नहीं है. ये किसी शुभ या अशुभ घटना का संकेत हो सकता है. दरअसल, शास्त्रों में बताया गया है कि शुभ समय और अशुभ वक्त आने से पहले कुछ संकेत मिलते हैं. यदि व्यक्ति सही समय पर अशुभ संकेतों को पहचान लेता है तो वो किसी बड़े संकट से भी बच सकता है.
आज 2 दिसंबर 2025 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको उन संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अशुभ समय या किसी बड़ी अनहोनी से पहले मिलते हैं. साथ ही आपको संकट से बचने के उपायों के बारे में भी पता चलेगा.
बुरा वक्त आने से पहले मिलते हैं यह 5 संकेत
1. पानी देने के बाद भी घर में लगे पौधे सूख रहे हैं तो ये संकेत है कि आपके घर में झगड़े होने वाले हैं. इसके अलावा अनचाहा स्थानांतरण और धन हानि भी हो सकती है.
उपाय-
- पीपल और बरगद के पेड़ में शनिवार को पानी डालें.
- शनिवार के दिन नदी में नारियल को बहाएं.
- नियमित रूप से अर्गला स्तोत्र का पाठ करें.
- घर में तुलसी के पौधे लगाएं.
2. घर में लगी देवी-देवताओं की फोटो या मूर्ति खराब होने लगे या अचानक से फट जाएं, तो इसे अशुभ माना जाता है. इसके अलावा दीपक और धूप के धुएं से फोटो या मूर्तियों का काला पड़ना भी शुभ नहीं होता है.
उपाय-
- नियमित रूप से घर के सभी सदस्य महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें.
3. घर, कार और तिजोरी की चाबी खोना एक अशुभ संकेत है. ये इशारा है कि आपकी सेहत खराब होने वाली है.
उपाय-
- साल में आने वाली प्रत्येक अष्टनी को अर्गला स्तोत्र का पाठ करें.
- 11 दिन तक घर में ईष्ट अनुष्ठान करें.
- सात्विक भोजन ही खाएं.
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: ग्रह, वास्तु और पितृ दोष से बचने के लिए कौन-सा रुद्राक्ष पहनें? पंडित सुरेश पांडेय से जानें उपाय
4. घर से निकलते समय किसी कुंडी में कपड़ों का फंसना या अटकना भी अशुभ संकेत है. इसके अलावा घर से निकलते समय पैर में ठोकर लगना भी शुभ नहीं होता है.
उपाय-
- ऐसी स्थिति में घर में 10 मिनट रुकें और फिर पानी पीकर जाएं.
5. मेहमानों का घर से नाराज या नाखुश होकर जाना शुभ नहीं होता है. इससे आपके और आपके घरवालों की खुशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है.
उपाय-
मेहमानों के जाने के 15 मिनट बाद कमरे की सफाई करें. साथ ही गंदे बर्तनों की सफाई करें और उनके बारे में कोई बात न करें.
यदि आप बुरा वक्त आने से पहले के अन्य संकेतों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.
ये भी पढ़ें- Shadashtak Drishti: 15 दिसंबर से 4 राशियों को भारी धन लाभ होने के योग, सूर्य-गुरु बनाएंगे षडाष्टक दृष्टि
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
10 hrs agoइस मंदिर में खुद का पिंडदान करते है लोग, जानिए क्या है मान्यता?
14 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये खास उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
15 hrs agoशुरू होने वाली है शारदीय नवरात्रि? कर लें कलश स्थापना की तैयारी
17 hrs agoकब होगी शारदीय नवरात्रि की शुरुआत? जानिए अष्टमी, नवमी और दशहरा की तारीख
1 day agoमाघ मेले में होगी नई शुरुआत, दंडी संन्यासी पहली बार करेंगे देव अमृत स्नान
1 day agoपितृ पक्ष में करें गाय वाला उपाय, गरुड़ पुराण में बताया गया है महत्व
1 day agoबद्रीनाथ यात्रा का पिछला रिकॉर्ड टूटा, 18 लाख 67 हजार भक्तों ने किए दर्शन
1 day agoआज इंदिरा एकादशी पर करें पीपल से जुड़ा उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति
1 day agoआज है इंदिरा एकादशी व्रत, जानिए विष्णु भगवान की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines