Kaalchakra: इन बुरी आदतों के कारण रूठ जाती हैं मां लक्ष्मी, धनवान बनना है तो आज ही करें इनमें सुधार

Kaalchakra Today: व्यक्ति की कई बुरी आदतें उसके जीवन में कंगाली का कारण बनती हैं. आदतों के कारण व्यक्ति के भविष्य पर इसका असर होता है. कई आदतों से मां लक्ष्मी नाराज होती है. इन आदतों को व्यक्ति को छोड़ देना चाहिए. इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने वाले हैं.

Kaalchakra

Credit- News24 Graphics

विज्ञापन

Kaalchakra Today 27 January 2026: व्यक्ति की कई बुरी आदतें उसे करियर और आर्थिक तौर पर प्रभावित करती हैं. इंसान को बुरी आदतों के कारण नुकसान उठाना पड़ता है. कुछ आदतें मां लक्ष्मी को नाराज करती है जिसकी वजह से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है. आपको इन बुरी आदतों से बचना चाहिए. वरना मां लक्ष्मी के नाराज होने से धन हानि होगी और जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा.

आज 27 जनवरी 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको 50 ऐसी आदतों के बारे में बताने वाले हैं जिनके कारण मां लक्ष्मी नाराज होती हैं. अगर आप धनवान बनना चाहते हैं तो इन आदतों को आज ही छोड़ दें. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो जीवन में इन बुरी आदतों के कारण करियर और कारोबार में परेशानी होगी और नुकसान उठाना पड़ेगा.

विज्ञापन

इन बुरी आदतों के कारण रूठ जाती हैं मां लक्ष्मी

  • अगर कोई बड़े-बुजुर्गों का सम्मान नहीं करता है तो उससे मां लक्ष्मी नाराज होती हैं. उस घर में मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है. व्यक्ति को सिर्फ घर के बड़े-बुजुर्ग का नहीं सभी का सम्मान करना चाहिए.
  • सुबह देर तक सोने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं. इसी प्रकार रात में देर तक जागने से व्यक्ति को अशुभ फल मिलते हैं. आपको सुबह देर तक सोने से बचना चाहिए. इस गलती को करने से विपरित परिणाम मिलते हैं.
  • रात को रसोई घर में गंदे बर्तन को धोने के बाद सोना चाहिए. रसोई में गंदे बर्तन रखकर सोने से मां लक्ष्मी का साथ नहीं मिलता है. इसी प्रकार नहाने के बाद बाथरूम को गंदा और गीला नहीं छोड़ना चाहिए.
  • अगर उठने के बाद बिस्तर को अस्त-व्यस्त रखते हैं तो यह ठीक नहीं होता है. आपको सोकर उठने के बाद बिस्तर को साफ करना चाहिए. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो इससे नुकसान होता है.
  • इंसान को जोर-जोर से चिलाकर बात नहीं करनी चाहिए. जोर से चिलाकर बात करने से आय के स्रोत में बाधा आती है. इससे घर में लक्ष्मी नहीं ठहरती है. आपको आराम से धीरे बोलकर बात करनी चाहिए.

यदि आप इन बुरी आदतों के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ