हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Kaalchakra: घर में इन शुभ चीजों को रखने से हो सकता है धनलाभ, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए

Kaalchakra Today: आज 11 जुलाई 2026 दिन शनिवार के कालचक्र में आप ऐसी शुभ चीजों के बारे जान सकते हैं. शुभ चीजों को घर में रखने से सुख-समृद्धि आती है. इससे आर्थिक तौर पर लाभ मिलता है. आइये इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Kaalchakra Today 11 July 2026: आज 11 जुलाई 2026, शनिवार को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि पर कालचक्र में उन शुभ चीजों के बारे में जानेंगे, जिन्हें घर में रखने से आर्थिक लाभ होगा. आज अष्टमी तिथि का समापन रात में 2 बजकर 4 मिनट पर होगा. इसके बाद त्रयोदशी तिथि आरंभ होगी. आज कृत्तिका नक्षत्र सुबह 11 बजकर 3 मिनट तक रहेगा. इसके बाद रोहिणी नक्षत्र शुरू होगा. गण्ड योग रात को 12 बजकर 5 मिनट तक रहेगा. इसके बाद वृद्धि योग रहेगा. कौलव करण दोपहर 2 बजकर 45 मिनट तक रहेगा. तैतिल करण दोपहर को 2 बजकर 4 मिनट तक रहेगा. इसके बाद गर करण आरंभ होगा. आज के कालचक्र में घर में रखने वाली शुभ चीजों के बारे में जानते हैं.

घर में इन चीजों को रखें

धातु का कछुआ

आप आर्थिक तरक्की के लिए घर की उत्तर दिशा में धातु से बनी कछुए की मूर्ति रखें. आप चांदी, पीतल या कांसे से बनी हुई मूर्ति घर में रख सकते हैं. आप मिश्रित धातु से बनी कछुए की मूर्ति भी घर में रख सकते हैं. हालांकि, मिट्टी या लकड़ी से बनी धातु की मूर्ति को घर में नहीं रखना चाहिए. यह शुभ नहीं मानी जाती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Numerology: शांत स्वभाव के होते हैं मूलांक 2 वाले लोग, जानिए इनके लिए कौन-सा करियर है सबसे बेहतर

चांदी का घड़ा

विज्ञापन

आमदनी कम होने के कारण और खर्चे बढ़ने के कारण आप परेशान हैं, तो आपको घर में चांदी का बना घड़ा रखना चाहिए. आमदनी को बेहतर करने और अच्छे जीवन के लिए चांदी का कलश बनवाकर आप घर में रख सकते हैं. आप इसमें तांबे, चांदी और पीतल के सिक्के भरें. आप इसमें एक ग्राम का सोने का सिक्का भी रख सकते हैं. आप घर की तिजोरी में सिक्कों से भरा चांदी का घड़ा धनतेरस के दिन स्थापित करें. आप इसे लाल कपड़े में बांधकर रखें.

अंडाकार सफेद पत्थर

विज्ञापन

घर में पैसों की समस्या को लेकर आप परेशान रहते हैं, तो घर में मार्बल का सफेद अंडाकार पत्थर रखें. आप ठोस सफेद पत्थर घर में रखें. ऐसा करने से आपको लाभ होगा. आप एक छोसा सा पत्थर जेब में रख सकते हैं. आप इसे जब भी स्पर्श करेंगे, तो सकारात्मकता आएगी. आप अन्य शुभ चीजों के बारे में आज के कालचक्र में विस्तार से जान सकते हैं.

आप इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए आप ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Gemstone Benefits: तनाव और धन हानि की समस्या को दूर करेगा गोमेद रत्न, जानिए धारण करने की विधि

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola