Kaalchakra: आर्थिक तंगी से परेशान तो अपनाएं धनदायक उपाय, घटेगा खर्च और होगी बचत

Kaalchakra Today: पैसों की तंगी और आर्थिक रूप से परेशान रहते हैं तो इस स्थिति में धन प्राप्ति के उपाय करने चाहिए. आप इन उपायों को करके खर्च को कम कर सकते हैं इन उपायों को करने से आप बचत कर सकेंगे. आज प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताएंगे कि कैसे आप आर्थिक तंगी को दूर कर सकते हैं.

Kaalchakra

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Kaalchakra Today 11 February 2026: आज 11 फरवरी 2026, दिन बुधवार को फाल्गुन कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और दशमी तिथि है. आज अनुराधा और ज्येष्ठा नक्षत्र होगा. आज सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग बन रहा है. आज के कालचक्र में आप पैसों की तंगी को दूर करने और आर्थिक लाभ के उपायों के बारे में जान सकते हैं. अगर नौकरी में प्रमोशन चाहते हैं और व्यापार ठप है और इसे बढ़ाना चाहते हैं तो आप खास उपाय कर सकते हैं.

आज 11 फरवरी 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि, आप आर्थिक तंगी को दूर करने और धनलाभ के लिए किन उपायों को करें. आप यहां बताए धनदायक उपायों को करके आप अपनी स्थिति को बेहतर कर सकते हैं. इन उपायों को करने से नौकरी और कारोबार में बदलाव होगा और आपको लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

कार्यक्षेत्र में सफलता के लिए

अगर काम ठप पड़ा है और नौकरी में प्रमोशन नहीं मिल रहा है तो अपनी कार्यस्थल पर टेबल पर एक मोती शंख रखें. मोती शंख गोल आकार का होता है. इस उपाय को करने से आपका प्रमोशन होगा और कारोबार में तेजी आएगी. आप धनतेरस के दिन मोती शंख की पूजा करके इसे लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रख ले तो इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी.

आपकी दुकाम पर ग्राहक नहीं आ रहे हैं और कारोबार में परेशानी चल रही है तो आप बुधवार के दिन खास उपाय कर सकते हैं. इसे करने के लिए बुधवार को स्नान करने के बाद घर में मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा करें. इसके बाद किसी ब्राह्मण या कुंवारी कन्या को भोजन कराएं. उसे कपड़े और कुछ दक्षिणा दें. इस उपाय से कारोबार में लाभ होगा.

विज्ञापन

यदि आप पैसों की तंगी को दूर करने और आर्थिक लाभ पाने के उपायों के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को जरूर देखें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ