हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Kaalchakra: पितरों की शांति के लिए क्या करें? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए पितृ पक्ष से जुड़े उपाय

Kaalchakra Today: आज के कालचक्र में पितृ पक्ष के दौरान श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान के महत्व के बारे में जानेंगे. पितरों की शांति के लिए क्या करना चाहिए. इसके बारे में आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय से जान सकते हैं.

विज्ञापन
आज का कालचक्र (Pic Credit - AI)

Kaalchakra Today 28 September 2026: आज 28 सितंबर 2026 को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है. तृतीया तिथि का समापन शाम को 5 बजकर 9 मिनट पर हो जाएगा. इसके बाद चतुर्थी का आरंभ होगा. इस समय पितृ पक्ष चल रहा है. ऐसे में आज तृतीया तिथि का श्राद्ध करना मान्य होगा. आज आश्विनी नक्षत्र सुबह 9 बजकर 3 मिनट तक था. इसके बाद अब भरणी नक्षत्र आरंभ हो गया है. हर्षण और वज्र योग रहने वाला है. इसके साथ ही वणिज, विष्टि, बव और बालव करण रहेगा.

आज के कालचक्र में पितृ पक्ष के दौरान पितरों की शांति के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान के अलावा उपायों के बारे में जानेंगे. पितृ पक्ष में कई उपायों को करने से आप पितरों को प्रसन्न कर सकते हैं और पितृ दोष से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं. आज राहुकाल दोपहर को 3 बजकर 10 मिनट से लेकर 4 बजकर 40 मिनट तक रहेगा. भद्रा का समय सुबह 6 बजकर 13 मिनट से लेकर शाम को 5 बजकर 9 मिनट तक रहेगा. आज के कालचक्र में पितृ पक्ष के उपायों के बारे में पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं.

पितृ पक्ष में अष्ट महादान

पितृ पक्ष में पापों से मुक्ति पाने और खुशहाल जीवन के लिए पितरों का श्राद्ध करने के साथ ही कई उपायों को करना चाहिए. आप लोगों को एकादशी का व्रत करना चाहिए. इसके साथ ही भगवान राम और कृष्ण जी के नाम का जाप करें. इन उपायों के साथ ही अष्ट महादान करना बेहद शुभ माना जाता है. अष्ट महादान करने से पापों से मुक्ति प्राप्त होती है. गाय, भूमि, तिल, लोहा, कपास, सोना, नमक और सप्त प्रकार के अनाज का दान करना चाहिए. ग्रहण के समय और मृत्यु के निकट आने पर इन चीजों का दान करना चाहिए. इन उपायों को करने से अधिक लाभ मिलता है.

विज्ञापन

आज पितृ पक्ष से जुड़े इन उपायों के बारे में विस्तार से जानने के लिए ऊपर दिए गए कालचक्र के वीडियो को देख सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola