Kaalchakra Today 26 September 2026: आज 26 सितंबर 2026 को भाद्रपद माह की पूर्णिमा है. आज पूर्णिमा श्राद्ध के साथ ही पितृ पक्ष का आरंभ हो रहा है. पूर्णिमा तिथि रात को 11 बजकर 18 मिनट तक रहेगी. इसके बाद आश्विन माह की कृष्ण पक्ष प्रतिपदा का आरंभ होगा. इस दिन प्रतिपदा का श्राद्ध किया जाएगा. इसके साथ ही पूर्व भाद्रपद नक्षत्र सुबह 11 बजकर 32 मिनट तक रहेगा. इसके बाद उत्तर भाद्रपद नक्षत्र आरंभ होगा. गण्ड योग दोपहर को 1 बजकर 17 मिनट तक रहेगा. इसके बाद वृद्धि योग आरंभ होगा. इसके साथ ही विष्टि, बव और बालव करण रहेगा.
आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय से पितृ पक्ष की तिथियों के बारे में जान सकते हैं. जिनके पूर्वजों का स्वर्गवास पूर्णिमा के दिन हुआ था. वह लोग आज श्राद्ध कर सकते हैं. इसके बाद प्रतिपदा से लेकर अमावस्या तक पूर्वजों की मृत्यु की तिथि के आधार पर श्राद्ध कर सकते हैं. आज पूर्णिमा श्राद्ध के दिन राहुकाल, यमगण्ड काल और आडल योग भी प्रभावी रहने वाली है. पितृ पक्ष कब समाप्त होगा और इसकी तिथियों के बारे में आज के कालचक्र में जानते हैं.
पितृ पक्ष का समापन
आज 26 सितंबर को भाद्रपद पूर्णिमा के साथ पितृ पक्ष का आरंभ हो गया है. अब 10 सितंबर को सर्वपितृ अमावस्या के दिन पितृ पक्ष का समापन होगा. इस दौरान सभी तिथियों पर श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान कर सकते हैं. आइये श्राद्ध पक्ष की तिथियों और तारीखों के बारे में जानते हैं.
ये भी पढ़ें – Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष शुरू होने से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना 10 अक्टूबर के बाद मिलेगा मौका
पितृ पक्ष की तिथियां
पूर्णिमा श्राद्धा – 26 सितंबर 2026, शनिवार
प्रतिपदा श्राद्ध – 27 सितंबर 2026, रविवार
द्वितीया श्राद्ध – 28 सितंबर 2026, सोमवार
तृतीया श्राद्ध – 29 सितंबर 2026, मंगलवार
चतुर्थी और पंचमी श्राद्ध – 30 सितंबर 2026, बुधवार
षष्ठी श्राद्ध – 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार
सप्तमी श्राद्ध – 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार
ये भी पढ़ें – Pitru Paksha 2026 Today: आज हुआ पितृ पक्ष का आरंभ, जानिए 10 अक्टूबर तक श्राद्ध और तर्पण की सभी तिथियां
अष्टमी श्राद्ध – 3 अक्टूबर 2026, शनिवार
नवमी श्राद्ध – 4 अक्टूबर 2026, रविवार
दशमी श्राद्ध – 5 अक्टूबर 2026, सोमवार
एकादशी श्राद्ध – 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार
द्वादशी श्राद्ध – 7 अक्टूबर 2026, बुधवार
मघा श्राद्ध – 7 अक्टूबर 2026, बुधवार
त्रयोदशी श्राद्ध – 8 अक्टूबर 2026, गुरुवार
चतुर्दशी श्राद्ध – 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार
सर्वपितृ अमावस्या -10 अक्टूबर 2026, शनिवार
पितृ पक्ष में श्राद्ध की तारीख और पितृ पक्ष से जुड़े उपायों आदि के बारे में विस्तार से जानने के लिए ऊपर दिए गए कालचक्र के वीडियो को देखें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज है रमा एकादशी? जानिए शुभ मुहूर्त और व्रत से जुड़े जरूरी नियम
6 hrs agoधनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
23 hrs agoदिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
1 day agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
1 day agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
1 day agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
1 day agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
1 day ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
2 days agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
2 days agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines