Kaalchakra: बर्बादी का कारण बन सकता है दूसरों की बुराई करना, भूलकर भी न करें ऐसी गलती, जानिए
Kaalchakra Today: आज 25 अगस्त 2026 के कालचक्र में दूसरों की बुराई करने की आदत के नुकसान के बारे में जानेंगे. दूसरों की बुराई करने से आपको खुद नुकसान हो सकता है. आइये पंडित सुरेश पांडेय से इसके बारे में जानते हैं.
Kaalchakra Today 25 August 2026: आज सावन शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है. द्वादशी तिथि का समापन सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर हो चुका है. इसके साथ ही आज चौथा मंगला गौरी व्रत और भौम प्रदोष व्रत है. आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र 10 बजकर 51 मिनट तक इसके बाद श्रवण नक्षत्र आरंभ होगा. आयुष्मान योग सुबह 7 बजकर 41 तक और इसके बाद सौभाग्य योग रहेगा. बालव, कौलव और तैतिल करण रहने वाला है.
आज के कालचक्र में दूसरों की बुराई करने के नुकसान के बारे में जानेंगे. दूसरों की बुराई करने से व्यक्ति को जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है. दूसरों की बुराई करने से बर्बादी का सामना करना पड़ सकता है. ऐसा करने से व्यक्ति की खुद की छवि खराब होती है. आइये आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
अगर किसी की कुंडली में चंद्रमा अशुभ स्थिति में होता है, तो यह लोग आसानी से दूसरों की बुराई करते हैं. यह लोग दूसरों से जलन करते हैं. चंद्रमा कमजोर होने के कारण इन लोगों की याददाश्त कमजोर हो जाती है. इन लोगों का गुस्सा अधिक होता है. इन्हें धन हानि होती है. परिवार में खुशियों पर बुरा असर पड़ता है. निंदा करना बहुत ही बुरा प्रभाव माना जाता है. निंदा करने से व्यक्ति का कभी भला नहीं होता है.
---विज्ञापन---
अगर कुंडली में मंगल और केतु की स्थिति ठीक नहीं होती है. ऐसे में भी व्यक्ति दूसरों की बुराई करता है. इन लोगों के परिवार में अक्सर झगड़े होते हैं. यह लोग दूसरों के बीच झगड़ा करवाते हैं. यह लोग इंसान ही नहीं, बल्कि भगवान की भी बुराई करते हैं. इन लोगों को वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है. दूसरों की बुराई करने की आदत के कारण जीवन में दुखों का सामना करना पड़ता है.
आज के कालचक्र में इसके बारे में विस्तार से जान सकते हैं. दूसरों की बुराई करने से होने वाले नुकसान के बारे में जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.
---विज्ञापन---
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.