सेहत, धन, करियर से लेकर शनि दोष तक; हर एक समस्या का समाधान है ये चमत्कारी बीज

Jaiphal Ke Upay: खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए जायफल का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। हालांकि जायफल का इस्तेमाल केवल खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं किया जाता है, बल्कि हवन और तांत्रिक यज्ञों में भी किया जाता है। माना जाता है कि ये एक चमत्कारी बीज है, जिसके उपाय से व्यक्ति को अपनी सभी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

Jaiphal Ke Upay

Jaiphal Ke Upay: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जायफल का एक छोटा-सा बीज बेहद प्रभावशाली होता है। इसलिए हवन, यज्ञ और तंत्र विद्या में विशेषतौर पर इसका इस्तेमाल किया जाता है। मान्यता है कि जायफल के कुछ उपायों को अपनाकर जीवन से जुड़ी हर एक समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। आज हम आपको शास्त्रों में बताए गए जायफल के चार ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अगर आप सच्चे मन और श्रद्धा भाव से करते हैं, तो कुछ ही समय में आपको अपनी सभी समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।

विज्ञापन

शनि दोष से मुक्ति पाने के उपाय

शनिवार के दिन शमी के पौधे से जायफल को कलावे की मदद से बांधे। इस दौरान शनि मंत्र का जाप करें और जायफल की पूजा करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो व्यक्ति ये उपाय सच्चे मन से करता है, उनकी कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। साथ ही शनि दोष से भी छुटकारा मिलता है।

विज्ञापन

पैसों की कमी से छुटकारा पाने के उपाय

11 दिन तक रात में सोने से पहले अपने तकिए के नीचे एक जायफल और एक सुपारी को रखें। सोने से पहले अपने इष्ट देवता का ध्यान करें और भगवान शंकर के नाम का जाप करें। अगले दिन उसी जायफल और सुपारी को शंकर जी को अर्पित कर दें। 11 दिन तक आप ये उपाय सच्चे मन से करते हैं, तो जल्द ही आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगेगा।

विज्ञापन

तरक्की पाने के उपाय

मंगलवार के दिन पान के पत्ते में एक जायफल और दो लौंग को रखकर दक्षिण मुखी हनुमान जी को अर्पित कर दें। अगर आप ये उपाय नियमित रूप से हर मंगलवार को करते हैं, तो कुछ ही समय में आपके सभी रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। साथ ही जीवन में भी अपार सफलता मिलेगी।

बीमारियों से छुटकारा पाने के उपाय

आपके घर में अगर कोई व्यक्ति हर समय बीमार रहता है, तो हफ्ते के किसी भी एक दिन हल्दी के पानी में जायफल डालकर, उससे शिवलिंग का अभिषेक करें। इस उपाय से घर में सुख-शांति बनी रहेगी। साथ ही परिवारवालों की सेहत में भी सुधार होने लगेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ