---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Kaalchakra Today: जुलाई में किसकी बिगड़ेगी सेहत और किसको मिलेगा बीमारियों से छुटकारा? जानें पंडित सुरेश पांडेय से

Kaalchakra News24 Today: आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि ग्रह, राशि और नक्षत्र की चाल का 12 राशियों की सेहत पर क्या प्रभाव पड़ेगा? अगर आप भी जानना चाहते हैं कि जुलाई माह में आपकी सेहत अच्छी रहेगी या कोई पुराने दर्द के कारण परेशान रह सकते हैं, तो इसके लिए पढ़ें जुलाई मासिक स्वास्थ्य राशिफल।

---विज्ञापन---

पंडित सुरेश पांडेय (Kaalchakra News24 Today): जुलाई महीने की शुरुआत हो गई है। आज जुलाई महीने का दूसरा दिन है। इस बार जुलाई के महीने में कई महत्वपूर्ण ग्रहों का राशि परिवर्तन हो रहा है, जिसका प्रभाव 12 राशियों की सेहत पर भी पड़ेगा। आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको जुलाई मासिक स्वास्थ्य राशिफल के बारे में बताएंगे।

मेष राशि

जुलाई का महीना सेहत के मामले में मेष राशि के लोगों के लिए परेशानीभरा रह सकता है। सूर्य, गुरु, बुध और शुक्र की चाल बदलने से पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। ऐसे में अगर रोज आप सूर्याष्टक का पाठ करेंगे, तो सेहत अच्छी रह सकती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: जुलाई में किसको होगा फायदा और कारोबार में कौन सहेगा घाटा? जानें पंडित सुरेश पांडेय से

वृषभ राशि

सूर्य, गुरु, बुध, मंगल, केतु और शुक्र स्वास्थ्य समस्याएं दे सकते हैं। कार धीमे चलाएं, वरना चोट लग सकती है। इसके अलावा कोई दुर्घटना भी घट सकती है। ऐसे में गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं और मां लक्ष्मी की उपासना करें।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

सेहत की तरफ लापरवाही न बरतें, वरना बड़ी हानि और खर्चे बढ़ सकते हैं। इसके अलावा रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी कमी आ सकती है। ऐसे में विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना लाभदायक रहेगा।

कर्क राशि

5वें भाव में एक साथ कई ग्रहों के मिलन से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। हालांकि महीने के अंत तक सब ठीक हो जाएगा। जुलाई के महीने में रोजाना हनुमान जी की उपासना करें और उन्हें अनार का भोग लगाएं।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

जुलाई में सिंह राशि के लोगों की सेहत कमजोर रह सकती है। खान-पान को लेकर सतर्क रहें, नहीं तो पेट खराब हो सकता है। इस माह मां चंडी या मां दुर्गा की आराधना करें।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

छठे भाव में बैठा शनि किसी गंभीर बीमारी का संकेत दे रहा है। इस समय सेहत के प्रति जरा सी भी लापरवाही, भारी पड़ सकती है। इसी के साथ गाड़ी सावधानी से चलाएं, वरना चोट लग सकती है। इसलिए बासी और बाहर के मसालेदार भोजन को खाने से बचें। हालांकि 15 जून के बाद सेहत में सुधार होने लगेगा। इसके अलावा दुर्गा चालीसा का पाठ करना भी लाभदायक रहेगा।

तुला राशि

कुंडली में मंगल मजबूत होगा, जिससे रोगों से लड़ने में शक्ति मिलेगी। भूखे व्यक्ति को काले चने और पूड़ी खिलाना शुभ रहेगा।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

12, 14 और 15 जुलाई के आस-पास सेहत को लेकर परेशान रह सकते हैं। बाहर का खाना खाने से बचें, नहीं तो बीमार पड़ सकते हैं। हर रविवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देना शुभ रहेगा।

धनु राशि

छठे भाव में गुरु, सूर्य, शुक्र और बुध के होने से सेहत कमजोर रह सकती है। आंखों में दिक्कत होने की भी संभावना है। ऐसे में रविवार को गुड़ और जल से सूर्य को अर्घ्य दें।

---विज्ञापन---

मकर राशि

जुलाई में मकर राशि के लोगों की सेहत ठीक रहेगी, लेकिन महीने के आखिरी दो हफ्तों में सेहत को लेकर ज्यादा सतर्क रहें। मां लक्ष्मी को चावल की खीर का भोग लगाना शुभ रहेगा।

कुंभ राशि

शनि के मजबूत होने से पुराने रोग में आराम मिलेगा। हालांकि मौसम बदलने से मामूली स्वास्थ्य समस्याएं जरूर हो सकती हैं, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। इस दौरान दवाओं का दान करना शुभ रहेगा।

---विज्ञापन---

मीन राशि

जुलाई में मीन राशि के लोगों की सेहत सामान्य रहेगी। आंखों और दांतों से संबंधित तकलीफ हो सकती है, लेकिन पुराने दर्द से छुटकारा मिल जाएगा। शिवलिंग पर सफेद चंदन का लेप लगाना शुभ रहेगा।

ये भी पढ़ें- Kaalchakra Today: प्यार के मामले में कैसा रहेगा जुलाई का महीना? पंडित सुरेश पांडेय से जानें 12 राशियों का लव राशिफल

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

First published on: Jul 02, 2024 10:46 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola