हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Janmashtami 2025: जन्माष्टमी के दिन भूलकर भी न करें ये 12 काम, सालभर रहेंगे परेशान

Janmashtami 2025: जन्माष्टमी का दिन बेहद शुभ होता है, जिस दौरान कुछ विशेष नियमों का पालन करना चाहिए। अन्यथा व्यक्ति को पाप लगता है। चलिए जानते हैं उन 12 कामों के बारे में, जिन्हें जन्माष्टमी के दिन करने से साधक को कृष्ण जी की नाराजगी का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

Janmashtami 2025: सृष्टि में धर्म की स्थापना के लिए जगत के पालनहार भगवान विष्णु ने द्वापर युग में कृष्ण जी का रूप लिया था। द्रिक पंचांग के अनुसार, द्वापर युग में भाद्रमास माह में आने वाली कृष्‍ण पक्ष की अष्‍टमी तिथि को मध्य रात्रि में कृष्ण जी का जन्म हुआ था। तभी से हर साल इस तिथि पर कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस बार 16 अगस्त 2025 को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जन्माष्टमी के दिन कुछ कामों को करना मना होता है। अन्यथा साधक को पाप लगता है और आए-दिन वो किसी न किसी परेशानी में फंस जाता है। चलिए जानते हैं जन्माष्टमी के दिन कौन-कौन से कामों को करने से बचना चाहिए।

जन्माष्टमी के दिन क्या-क्या नहीं करना चाहिए?

  • जन्माष्टमी के दिन मांस-मदिरा और तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए और न ही घर में इन्हें लाना चाहिए। इससे आपको पाप लग सकता है।
  • जन्माष्टमी के दिन देवी तुलसी की पूजा करनी चाहिए। लेकिन तुलसी का पत्ता नहीं तोड़ना चाहिए। ऐसा करने से आपसे कृष्ण जी नाराज हो सकते हैं।
  • जन्माष्टमी के दिन ज्यादा से ज्यादा नाम जाप करें और नकारात्मक चीजों से दूर रहें। किसी से झगड़ा न करें और न ही किसी से गलत बोलें व किसी का अपमान करें। ऐसा करने से आपको पाप लग सकता है।
  • कृष्ण जी को समर्पित जन्माष्टमी के पावन दिन काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए और न हीं काले रंग की कोई वस्तु धारण करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें- Janmashtami 2025: कृष्ण जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को लगाएं राशि अनुसार भोग, प्राप्त होगी विशेष कृपा

  • स्नान आदि कार्य करने के बाद ही कृष्ण जी की पूजा करनी चाहिए।
  • जन्माष्टमी के दिन बाहर से लाई मिठाई की जगह घर पर बनाए गए शुद्ध पकवान का ही भोग कृष्ण जी को लगाना चाहिए। लेकिन भोग लगाने से पहले उसे चखे नहीं और न ही उसका अपमान करें।
  • भोग बनाते समय नकारात्मक चीजों के बारे में न सोचें और मौन रखें।
  • बासी चीजों का कभी भी कृष्ण जी को भोग नहीं लगाना चाहिए। इससे वो नाराज हो सकते हैं।
  • कान्हा जी का भोग तुलसी के पत्तों के बिना अधूरा होता है। इसलिए उन्हें तुलसी जरूर अर्पित करें।
  • मान्यता है कि कृष्ण जी को गायों से अति प्रेम है। इसलिए जन्माष्टमी के दिन भूलकर भी गायों का अपमान न करें। अन्यथा आपको कृष्ण जी के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है।
  • भगवान गणेश और देवी दुर्गा को जामुन का भोग लगाया जाता है। लेकिन कृष्ण जी को भूलकर भी जामुन का भोग नहीं लगाना चाहिए। इससे आपको पाप लग सकता है। इसके अलावा कृष्ण जी को गाजर, लाल मसूर की दाल और समुद्री सब्जियों का भी भोग नहीं लगाना चाहिए। इससे वो आपसे नाराज हो सकते हैं।
  • जन्माष्टमी के दिन बाल नहीं धोने चाहिए और न ही कृष्ण जी की पूजा बिना सिर ढककर करनी चाहिए। इससे आपको कृष्ण जी के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें- Janmashtami Upay: जन्माष्टमी पर करें ये 5 उपाय, श्रीकृष्ण की असीम कृपा से हर इच्छा हो सकती है पूरी

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola