---विज्ञापन---

Religion angle-right

Janmashtami 2025: कृष्ण जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को लगाएं राशि अनुसार भोग, प्राप्त होगी विशेष कृपा

Janmashtami 2025: जन्माष्टमी के दिन कृष्ण जी की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। कृष्ण जी को खुश करने के लिए जहां कुछ लोग उन्हें उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाते हैं, वहीं कई लोग मंत्र जाप व यज्ञ करते हैं। मान्यता है यदि इस दिन जातक अपनी राशि के अनुसार लड्डू गोपाल को कुछ विशेष चीजों का भोग लगाता है तो उसे श्री कृष्ण की खास कृपा प्राप्त होती है।

---विज्ञापन---

Janmashtami 2025: सनातन धर्म के लोगों के लिए कृष्ण जी को समर्पित जन्माष्टमी के पर्व का खास महत्व है। हर साल भाद्रपद माह में आने वाली कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को धूमधाम से जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस साल देशभर में ये पर्व 15 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। जबकि 16 अगस्त 2025 को इस्कॉन जन्माष्टमी मनाई जाएगी। जन्माष्टमी के शुभ दिन कृष्ण जी की पूजा की जाती है। साथ ही व्रत रखा जाता है। इसके अलावा लड्डू गोपाल को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाना भी शुभ होता है।

खासकर अपनी राशि के अनुसार कृष्ण जी को भोग लगाने से व्यक्ति की हर इच्छा पूरी हो सकती है। आइए अब जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि के जातकों के लिए कृष्ण जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को किन-किन चीजों का भोग लगाना शुभ रहेगा।

---विज्ञापन---

मेष राशि

जन्माष्टमी के शुभ दिन मेष राशि के जातक लड्डू गोपाल को खुश करने के लिए सेब का भोग लगा सकते हैं।

वृषभ राशि

धार्मिक मान्यता के अनुसार, कृष्ण जी को मक्खन बहुत पसंद है। यदि जन्माष्टमी के शुभ दिन आप लड्डू गोपाल को मक्खन का भोग लगाते हैं तो इससे आपको उनकी विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को हरे रंग के फलों का भोग लगाना मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा।

कर्क राशि

जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को मक्खन का भोग लगाना कर्क राशिवालों के लिए बेहद शुभ रहेगा।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को दूध का भोग लगाना शुभ रहेगा।

कन्या राशि

लड्डू गोपाल को खुश करने के लिए जन्माष्टमी के शुभ दिन आप उन्हें पेड़े का भोग लगा सकते हैं।

---विज्ञापन---

तुला राशि

जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को केले का भोग लगाना तुला राशिवालों के लिए बेहद शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि

यदि आप लड्डू गोपाल की विशेष कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर उन्हें अनार का भोग जरूर लगाएं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Janmashtami Upay: जन्माष्टमी पर करें ये 5 उपाय, श्रीकृष्ण की असीम कृपा से हर इच्छा हो सकती है पूरी

धनु राशि

जन्माष्टमी पर धनु राशि के जातक कृष्ण जी को अंगूर का भोग जरूर लगाएं। इससे आपको उनकी विशेष कृपा प्राप्त होगी।

---विज्ञापन---

मकर राशि

जन्माष्टमी पर सूखे मेवे का लड्डू गोपाल को भोग लगाना मकर राशिवालों के लिए शुभ रहेगा।

कुंभ राशि

कृष्ण जी को खुश करने के लिए जन्माष्टमी के शुभ दिन आप उन्हें उड़द की दाल से बने पकवान का भोग लगा सकते हैं।

---विज्ञापन---

मीन राशि

यदि आपके जीवन में बहुत ज्यादा परेशानियां चल रही हैं तो जन्माष्टमी के शुभ दिन कृष्ण जी की पूजा करें। साथ ही उन्हें अन्नास का भोग लगाएं। इस उपाय से आपकी परेशानियां काफी कम हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें- जानें कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा का शुभ मुहूर्त और व्रत के पारण का सही समय

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Aug 10, 2025 02:40 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola