फाल्गुन माह की पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाता है। माना जाता है कि होलिका दहन की राख काफी शुभ होती है। होली सिर्फ उमंग और उल्लास का ही पर्व नहीं है। बल्कि इससे जीवन की कई समस्याओं को दूर भी किया जा सकता है। तंत्र शास्त्र में होली की रात्रि किए जाने वाले कुछ उपायों को बताया गया है, जो जीवन के हर कष्ट से मुक्ति दिलाते हैं।
होलिका दहन के बाद बचने वाली राख बेहद पावरफुल होती है। यह राख व्यक्ति की लाइफ की सभी समस्याओं को दूर करने में सक्षम होती है। 13 मार्च की रात 11 बजकर 26 मिनट से रात 12 बजकर 30 मिनट तक होलिका दहन का मुहूर्त है। होलिका दहन के समय व्यक्ति को अपनी बुराइयों, दुख-दर्द के नाश की कामना करनी चाहिए और बाद में उसमें से कुछ राख को घर लेकर आना चाहिए। आइए जानते हैं कि होलिका की राख से किन उपायों को किया जा सकता है।
आग्नेय कोण में रखें राख
होलिका दहन की राख को अपने घर पर लाकर दक्षिण पूर्व दिशा यानी आग्नेय कोण में रख दें। ये करने से घर में मौजूद नकारात्मकता का अंत होता है।
नजर दोष से होगा बचाव
होलिका दहन की राख को ताबीज में बांधकर गले या हाथ में पहन लें। ऐसा करने से नजर नहीं लहती है। इस राख को राई और नमक के साथ मिलाकर किसी गुप्त स्थान पर रखने से जीवन की सभी बाधाएं भी दूर हो जाती हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
बढ़ेगा धन और यश
होलिका दहन की राख को लाल पोटली में भरकर तिजोरी में रख लें। इससे धन की कमी नहीं होती है। इसके अलावा आप एक छोटी सी पोटली बनाकर इसे पर्स में भी रख सकते हैं। सात छेद वाले सिक्के के साथ इस राख को रखने से व्यापार में तरक्की होती है।
बीमारियां होंगी दूर
होलिका दहन की राख को घर पर लाकर प्रतिदिन बीमार व्यक्ति को इसका टीका लगाएं। धीरे-धीरे वो ठीक होने लगेगा।
ये भी पढ़ें- जानिए सबसे पहले किसको लगाना चाहिए रंग?
संबंधित खबरें
कब है गोवर्धन पूजा? जानिए सही तारीख और इस पर्व से जुड़ी पौराणिक कथा
8 hrs agoकैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
13 hrs agoश्राद्ध का भोजन कराने के लिए कौवा ना मिले तो क्या करें? जानिए
13 hrs ago11 अक्टूबर को होगा शारदीय नवरात्रि का आरंभ, जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
15 hrs agoपितृ दोष से मुक्ति के लिए उत्तम है सर्वपितृ अमावस्या, जानिए उपाय
1 day agoसुख-समृद्धि के लिए पितृ पक्ष में करें पितृ चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoकैसे चंदन लगाने से मिलेगा भाग्य का साथ? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए उपाय
1 day agoकब है छठ पूजा? जानिए नहाय-खाय, खरना से लेकर अर्घ्य तक, जानिए सही तारीख
1 day ago6 या 7 अक्टूबर कब है इंदिरा एकादशी? जानिए पितृ पक्ष की सही तारीख और महत्व
1 day agoकब है शरद पूर्णिमा? इस दिन क्यों बनाया जाता है खीर का प्रसाद
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines