Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Religion

Holi 2026: होली पर खूब होते हैं टोने-टोटके, बचाव ही है इसका सबसे बड़ा उपाय, जानिए तरीका

Holi 2026: होली के दौरान लोग खूब तंत्र-मंत्र, टोने-टोटके और काला जादू करते हैं. इसके कारण नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव रहता है. इससे बचने के लिए कई बातों का ध्यान रखना चाहिए. चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

Author
Edited By : Aman Maheshwari Updated: Feb 27, 2026 16:11
Holi 2026
Photo Credit- News24GFX

Holi 2026: होली का पर्व इस साल 3 मार्च 2026, दिन मंगलवार को मनाया जाएगा. होली का त्योहार पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. होलिका दहन की रात और इससे पहले लोग खूब तंत्र-मंत्र और टोने-टोटके करते हैं. ऐसे काले जादू के कारण लोगों पर बुरा प्रभाव पड़ता है. इन टोने-टोटके की वजह से नकारात्मक शक्तियां पीछे पड़ जाती हैं. इससे बचाव के लिए खास ज्योतिषीय उपायों को अपनाना चाहिए. वरना आप मुश्किल में पड़ सकते हैं.

तंत्र-मंत्र और टोने-टोटके से बचने के उपाय

काले कपड़े पहनने से बचें – होली के पर्व पर पूर्णिमा के दिन लोग उपाय और टोटके करते हैं. इस दिन नकारात्मक शक्तियां अपने चरम पर होती हैं. आपको होली पर काले कपड़े नहीं पहनने चाहिए. इससे नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव बढ़ने का खतरा रहता है.

---विज्ञापन---

खुले बाल न रखें – नकारात्मक शक्तियां सिर के ऊपर से हावी होती हैं. आपको इससे बचने के लिए बालों को बांधकर रखना चाहिए. बालों को खुला रखना नकारात्मकता को बढ़ा सकता है. आपको सिर को ढककर रखना चाहिए.

ये भी पढ़ें – Holi 2026: क्यों और कैसे बच गए प्रहलाद? वरदान के बाद भी जल गई होलिका, पढ़ें पूरी कहानी

---विज्ञापन---

सुनसान रास्तों पर न जाएं – तंत्र-मंत्र का प्रभाव सुनसान जगहों पर अधिक होता है. आपको होली पर श्‍मशाम घाटों, सुनसान जगहों पर जाने से बचना चाहिए. इस बार होली पर चंद्र ग्रहण भी लग रही है इस दिन खाली रास्तों पर न जाएं.

चौराहों से रहें दूर – लोग अक्सर चौराहों पर टोटके करते हैं. आपको चौराहों पर जाने से बचना चाहिए. चौराहों पर पड़ी चीजों को लांघने से बचें. वरना आपके ऊपर नकारात्मक शक्तियां भारी पड़ सकती हैं.

अनजान चीजों को न छुएं – तंत्र-मंत्र के प्रभाव से बचने के लिए रास्ते में पड़ी अनजान चीजों को न छुएं. आपको किसी अनजान चीज को ठोकर भी नहीं मारनी चाहिए. यह आपके लिए मुसीबत का कारण बन सकता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Feb 27, 2026 04:11 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.