Holashtak 2024 Date And Importance : वैदिक पंचांग के अनुसार, आज से होलाष्टक की शुरुआत हो गई है। अब अगले 8 दिनों तक सभी शुभ कार्यों पर रोक लग जाएंगे। मार्च का महीना व्रत-त्योहार के लिए बहुत ही शुभ हैं, क्योंक इस महीने में फाल्गुन का महीना शुरू हो जाता है। बता दें कि फाल्गुन मास में शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से होलाष्टक शुरू हो जाते हैं और होलिका दहन के साथ ही पूर्णिमा की रात होलाष्टक का समापन होता है। बता दें कि होलाष्टक सनातन धर्म का कोई व्रत नहीं होता है, बल्कि ये आठ से नौ दिन तक चलने वाला एक त्योहार माना जाता है। होलाष्टक के दौरान सभी प्रकार के शुभ कार्यों पर ब्रेक लग जाता है। इस दौरान भूमि पूजन, गृह प्रवेश, मुंडन, सगाई और शादी-विवाह जैसे कार्य बिलकुल नहीं किए जाते हैं।
ये भी पढ़ें : साल 2024 में कब है होली? जानें होलिका दहन का शुभ समय और मुहूर्त
फाल्गुन मास में शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन जिस स्थान पर होलिका दहन किया जाता है। उस स्थान को स्वच्छ करके वहां पर दो डंडे स्थापित किए जाते हैं। इनमें से एक डंडे को होलिका और दूसरे को भक्त प्रहृलाद का प्रतीक माना जाता है। इसके बाद प्रतिदिन होलिका दहन के लिए उस स्थान पर लकड़ी आदि डाला जाता है।
होलाष्टक के दौरान सभी शुभ कार्यों को इसीलिए रोक दिया जाता है, क्योंकि इस दौरान आठ ग्रह बहुत ही उग्र स्थिति में रहते हैं। होली से पहले आठ दिन में अष्टमी तिथि को चंद्रदेव, नवमी तिथि को सूर्य देव, दशमी तिथि पर शनि महाराज एकादशी तिथि को शुक्र ग्रह, द्वादशी तिथि को देवगुरु बृहस्पति, त्रयोदशी तिथि को ग्रह मंडल के राजकुमार बुध, चतुर्दशी तिथि को ग्रहों के सेनापति मंगल देव और साथ ही पूर्णिमा तिथि को राहु बहुत ही उग्र रुप में प्रकृति में विचरण करते हैं। इसीलिए इस दौरान किसी भी प्रकार के शुभ कार्य निषेद्य माने जाते हैं।
ये भी पढ़ें : होली पर रहेगा चंद्र ग्रहण का साया, जानें शुभ मुहूर्त में पर्व मनाने का राज
साल 2024 में होलाष्टक प्रारंभ और समाप्ति की तिथि
होलाष्टक प्रारंभ : 17 मार्च 2024, दिन रविवार
होलाष्टक समाप्त : 24 मार्च 2024, दिन रविवार
होलिका दहन : रात्रि 11:13 बजे से रात्रि 12:27 रविवार 24 मार्च
अवधि : 01 घंटा 14 मिनट
ये भी पढ़ें : 7 राशि वालों को शुक्र कराएंगे धन लाभ, पढ़ें गोचर राशिफल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
कौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
11 hrs agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
12 hrs agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
14 hrs agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
15 hrs agoशारदीय नवरात्रि में अखंड ज्योति कैसे जलाएं? इन नियमों का रखें ध्यान
16 hrs agoआज है पितृ पक्ष का खास दिन, जानिए अमावस्या का महत्व और श्राद्ध मुहूर्त
20 hrs agoकैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
1 day agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoनवरात्रि शुरू होने से पहले करें घर की सफाई, आज ही हटा दें ये 5 चीजें
1 day agoपितृ पक्ष अमावस्या पर शुभ संयोग, पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines