Chandra Grahan 2024: कुछ देर में लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें शुभ मुहूर्त में होली मनाने का राज

Chandra Grahan 2024 Date : आज होली का पर्व है। आज चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। बता दें कि चंद्रग्रहण कुछ मायने में शुभ तो कुछ मायने में अशुभ मानी जा रही है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि चंद्र ग्रहण के बाद होली मानाने का शुभ मुहूर्त क्या राज है। आइए विस्तार से जानते हैं।

Chandra Grahan 2024
विज्ञापन

Chandra Grahan 2024 Date : आज फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि है। बता दें कि आज पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से  होली  मनाई जा रही है। होली का पर्व हिंदू सनातन धर्म का मुख्य पर्व है। लोग इस पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। होली के दिन शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया जाता है। पंचांग के अनुसार, आज पूर्णिमा का व्रत भी रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें : पायदान से दूर करें अपने घर का वास्तु दोष

विज्ञापन

पंचांग के अनुसार, होलिका दहन रात्रि 11:13 बजे से रात्रि 12:27 बजे के बीच किया जाएगा। साथ ही 25 मार्च को रंगों के साथ होली का पर्व संपन्न हो जाएगा और चैत्र मास प्रारंभ हो जाएगा। परंतु क्या आप जानते हैं कि साल 2024 में होलिका दहन के दिन चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है और इसके साथ ही इसका सूतक काल भी रहेगा। क्योंकि सूतक काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है तो इस दिन होलिका पूजन कब किया जाएगा। तो आइए जानते हैं होली के इस पर्व से जुड़ी सभी जानकारियों के बारे में…

पंचांग के अनुसार साल 2024 में दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण लगेंगे। वहीं साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को लगने वाला है। चंद्र ग्रहण की शुरुआत 10 बजकर 23 मिनट से हो रही है। आज के दिन ही होली मनायी जा रही है। साल का पहला चंद्र ग्रहण कन्या रशि में लगने वाला है। वहीं कन्या राशि में सूर्यदेव पहले से ही विराजमान रहेंगे। इसीलिए चंद्र ग्रहण के साये में इस बार होली मनायी जाएगी।

विज्ञापन

वहीं ज्योतिष की मानें तो इस साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखायी नहीं देगा। साथ ही भारत में इस चंद्र ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। इसीलिए देश में होली का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। शुभ मुहूर्त में ही होलिका का पूजन किया जाएगा और साथ ही शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया जा सकता है। वहीं होलिका दहन के अगले दिन धूमधाम के साथ होली खेली जाएगी। साल का पहला चंद्र ग्रहण कई देशों में दिखाई देगा। इसीलिए चंद्र ग्रहण का सूतक काल वहीं मान्य रहेगा।

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ