News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Hartalika Teej 2025 Upay: सुहागिन महिलाओं के लिए जितना महत्व हरियाली तीज के व्रत का है, उतनी ही खास आस्था हरतालिका और कजरी तीज से जुड़ी है। हरतालिका तीज का पर्व भगवान शिव और देवी पार्वती को समर्पित है। इस दिन देवी-देवताओं की पूजा करने के साथ-साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, हरतालिका तीज का व्रत रखने से व्रती को भगवान शिव और देवी पार्वती की विशेष कृपा प्राप्त होती है, जिससे रिश्तों में आए मतभेद दूर होते हैं और पति-पत्नी के बीच प्यार व समझ बढ़ती है। साथ ही पति की लंबी आयु का आशीर्वाद मिलता है। हालांकि अविवाहित कन्याएं भी मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन सुहागिन महिलाओं द्वारा कुछ उपाय करने भी लाभदायक रहते हैं, जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
हर साल भाद्रपद मास में आने वाली शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का निर्जला उपवास रखा जाता है। द्रिक पंचांग की गणना के अनुसार, इस बार 25 अगस्त की दोपहर 12 बजकर 34 मिनट से लेकर 26 अगस्त की दोपहर 01 बजकर 54 मिनट तक भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि रहेगी। ऐसे में 26 अगस्त 2025, वार मंगलवार को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाएगा।
ये भी पढ़ें- Video: 01 अगस्त से पहले इन बर्थडेट वालों को होगा धन लाभ, प्रेमी से पक्की भी हो सकती है शादी
ये भी पढ़ें- Video: शनि-बुध की वक्री चाल से इस राशि के लोग रहेंगे परेशान, दुर्घटना-नुकसान के योग
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें Religion, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।