Mangalwar Ke Upay: मंगलवार को किए इन 5 उपायों से दूर होंगे सभी संकट, मिलेगा बजरंगबली का आशीर्वाद

Mangalwar Ke Upay: मंगलवार का दिन हनुमान जी की भक्ति और पूजा-अर्चना के लिए बहुत खास होता है. आप मंगलवार के दिन कई उपायों को करके बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं.

HANUMAN JI.jpg

हनुमान जी को प्रसन्न करने के उपाय (Pic Credit - AI)

Mangalwar Ke Upay: सप्ताह के सभी दिन किसी भगवान की पूजा के लिए समर्पित होते हैं. मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा का महत्व होता है. हनुमान जी का जन्म मंगलवार के दिन ही हुआ माना जाता है. इस वजह से मंगलवार का दिन बजरंगबली को समर्पित है. मंगलवार को हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने के साथ ही कई उपायों को करना चाहिए. इन उपायों को करने से जीवन में चल रहे संकट दूर होंगे. संकटमोचन हनुमान आपके जीवन को खुशियों से भर देंगे.

विज्ञापन

मंगलवार को जरूर करें ये उपाय

हनुमान चालीसा का पाठ – मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर जाकर हनुमान जी के दर्शन करें. इसके साथ ही हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष चमेली के तेल का दीपक जलाएं. हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें.

विज्ञापन

हनुमान जी के प्रिय भोग – मंगलवार के दिन हनुमान मंदिरों में भक्तों की खूब भीड़ लगती है. आप हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए उन्हें मीठी बूंदी, लड्डू या गुड़ और भुने हुए चने का भोग लगाएं. हनुमान जी को उनके प्रिय भोग अर्पित करने से वह नकारात्मक शक्तियों और संकटों से रक्षा करते हैं.

विज्ञापन

हनुमान यंत्र की स्थापना – मंगलवार को हनुमान जी की पूजा के साथ ही हनुमान यंत्र की स्थापना करनी चाहिए. आप घर में पूजा स्थान की सफाई कर घर के मंदिर में हनुमान यंत्र की स्थापना कर सकते हैं. हनुमान यंत्र की स्थापना करने इसकी पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी.

हनुमान जी को चोला चढ़ाना – मनोकामना पूर्ति और हनुमान जी की कृपा के लिए हनुमान जी को चोला चढ़ाना चाहिए. चमेली के तेल में लाल सिंदूर मिलाकर हनुमान जी की प्रतिमा पर लेपन करें. इसके बाद चांदी का वर्क लगाएं. इसके साथ ही हनुमान जी को जनेऊ अर्पित करें.

विज्ञापन

पान का बीड़ा – बजरंगबली को पान का बीड़ा चढ़ाना शुभ माना जाता है. आप मंगलवार के दिन जीवन के कष्टों और संकटों को दूर करने के लिए पान का बीड़ा चढ़ाएं. यह उपाय जीवन से नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए प्रभावी माना जाता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ