Chandra Darshan 2025: कल होगी साल की सबसे लंबी रात, चंद्र दर्शन करना होगा शुभ, जानें क्या है महत्व?

Chandra Darshan 2025: खगोलीय घटना के अनुसार, 21 दिसंबर 2025 को इस साल की सबसे लंबी रात और सबसे छोटा दिन होगा. यह दिन चंद्र दर्शन के लिए शुभ है. चलिए जानते हैं चंद्र दर्शन का क्या महत्व है?

Chandra Darshan 2025

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Chandra Darshan: 21 दिसंबर 2025, दिन रविवार को साल का सबसे छोटा दिन और सबसे लंबी रात होगी. यह घटना खगोलीय और धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण है. यह दिन चंद्रमा के दर्शन और पूजा के लिए शुभ होता है. 21 दिसंबर को रात और दिन कितनी-कितनी देर के होंगे और इस दिन चंद्र दर्शन का क्या महत्व है चलिए जानते हैं.

सबसे लंबी रात और छोटा दिन

खगोलिय घटना के अनुसार, 21 दिसंबर को दिन की अवधि 10 घंटे 19 मिनट की होगी. वहीं रात 13 घंटे 41 मिनट की होगी. यह साल की सबसे लंबी रात होगी. दिन और रात में 3 घंटे 22 मिनट का अंतर रहेगा. आइये चंद्र दर्शन के महत्व, विधि और शुभ मुहूर्त के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

चंद्र दर्शन का शुभ मुहूर्त

द्रिंक पंचागं के अनुसार, 21 दिसंबर 2025, दिन रविवार को चंद्र दर्शन का शुभ मुहूर्त शाम को 5 बजकर 29 मिनट से लेकर 6 बजकर 24 मिनट तक रहेगा. चंद्र दर्शन का शुभ मुहूर्त 55 मिनट तक मान्य होगा. इस दौरान चंद्र दर्शन करने से आपको पुण्य फलों की प्राप्ति होगी.

चंद्र दर्शन विधि

आपको चंद्र दर्शन के लिए स्नान कर साफ वस्त्र पहनने चाहिए. संभव हो तो सफेद रंग के कपड़े पहनें. शाम को चंद्र दर्शन के समय चंद्रमा को दूध और गंगाजल से अर्घ्य दें. इसके साथ ही चंद्रमा को धूप और दीप दिखाकर पूजा करें. चंद्र देव को खीर का भोग लगाएं. ‘ॐ सों सोमाय नम:’ मंत्र का जाप करें.

विज्ञापन

चंद्र दर्शन का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अमावस्या तिथि के बाद के चांद को देखना शुभ माना जाता है. इससे मन को शांति मिलती है. चंद्र दर्शन करने से मन को सकारात्मक ऊर्जा मिलती है. इसके साथ ही चंद्र दर्शन करने से चंद्र दोष दूर होते हैं. आप पूजा कर और विधि विधान के साथ चंद्र दर्शन करें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ