Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में कई बातों के बारे में बताया गया है. उन्होंने इंसान के कई गुणों के बारे में बताया है जिसके कारण घर में मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. घर में धन-धान्य में वृद्धि होती है. आप आचार्य चाणक्य के इन आदर्शों का पालन कर जीवन को खुशहाल बना सकते हैं. उन्होंने धन से जुड़े और खर्च से संबंधित नियमों के बारे में बताया है. चलिए जानते हैं कि, व्यक्ति को आर्थिक समृद्धि के लिए किन गुणों को अपनाना चाहिए.
व्यर्थ खर्च से बचें
इंसान को हमेशा धन के महत्व को समझना चाहिए. व्यर्थ में खर्च करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं. व्यक्ति को हमेशा धन को जरूरत के समय ही खर्च करना चाहिए. धन का खर्च धर्म के कार्यों में और दूसरों की मदद के लिए करना चाहिए. यह बहुत ही अच्छा माना जाता है.
धन को बढ़ाने का सोचें
आपके पास जितना धन है उसे हमेशा बढ़ाने और दोगुना करने के बारे में सोचना चाहिए. धन को बढ़ाने का सोचने और इसके लिए काम करने वाले लोगों को जीवन में कभी धन की हानि नहीं होती है. हमेशा सही तरीके से और मेहनत से धन को बढ़ाना चाहिए. पैसा बढ़ाने के लिए गलत तरीकों से कमाई नहीं करनी चाहिए. यह आपको भविष्य में बर्बाद कर सकती है.
ये भी पढ़ें – Vastu Tips: दुख, बर्बादी और दरिद्रता का कारण बनती हैं छोटी-छोटी गलतियां, कहीं आप तो नहीं करते हैं ऐसा
मेहनत पर यकीन
कई लोग किस्मत पर भरोसा करते हैं और कुछ मेहनत नहीं करते हैं. सिर्फ किस्मत के भरोसे बैठने वाले इंसान को जीवन में कुछ नहीं मिलता है. व्यक्ति को जीवन में आगे बढ़ने और धन कमाने के लिए मेहनत करनी चाहिए. मेहनत पर यकीन करें. शारीरिक और मानसिक तौर पर खूब मेहनत करें. इससे आपको अपार धन की प्राप्ति हो सकती है.
बुद्धिमान लोगों की संगति
इंसान को हमेशा बुद्धिमान व्यक्ति की संगति में रहना चाहिए. अगर कोई मूर्ख की संगति में रहता है तो उसके प्रभाव से व्यक्ति मूर्ख बन जाता है. व्यक्ति को बुद्धिमानों की संगति में रहना चाहिए. इससे वह नई बातों को सीखता है और बुुद्धिमता का पाठ सीख धन को बढ़ाने और कमाई के नई जरिए के बारे में सोचता है. इंसान को अपनी संगति हमेशा अच्छी रखनी चाहिए.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
अहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
30 mins agoअहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
19 hrs agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
1 day agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
1 day agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
1 day agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
1 day agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
1 day agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
2 days agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines