Chanakya Niti: अपना काम निकलवाने के लिए अपनाएं चाणक्य के 5 तरीके, मिनटों में होगा काम

Chanakya Niti: क्या आपका भी कोई काम लंबे समय से अटका हुआ है? क्या आपको अपना काम निकलवाने का कोई तरीका नहीं समझ आ रहा है? अगर हां, तो आज हम आपको 5 ऐसे तरीकों के बारे में बताएंगे, जिससे आपका काम आसानी से हो जाएगा।

Chanakya Niti

चाणक्य नीति

विज्ञापन

Chanakya Niti: कई लोग असफलता से निराश होकर अपने लक्ष्य को ही बीच में छोड़ देते हैं। वह फिर से प्रयास करने की जगह किसी नए रास्ते पर चल पड़ते हैं। ऐसे में उन्हें लंबे समय तक सफलता नहीं मिलती है। अगर ऐसा आपके साथ भी हो रहा है कि आपके काम बनते-बनते बिगड़ रहे हैं, तो आज हम आपको 5 ऐसे तरीकों के बारे में बताएंगे, जिससे हर परिस्थिति में आप अपना काम निकाल पाएंगे।

आचार्य चाणक्य का नाम संसार के सर्वश्रेष्ठ विद्वानों में आता है। उन्होंने अपने ज्ञान से ‘चाणक्य नीति शास्त्र’ की रचना की थी, जिसमें उन्होंने जीवन से जुड़ी लगभग हर परेशानी के बारे में बताया है। उन्होंने नीति शास्त्र में इस बात का भी उल्लेख किया है कि व्यक्ति कैसे अपना काम निकलवा सकता है। अगर आप भी ऐसी किसी परिस्थिती में फंस गए हैं, तो आप चाणक्य के ये टिप्स अपना सकते हैं।

विज्ञापन

अच्छा बर्ताव करें

अगर कोई आपकी बातों पर ध्यान नहीं देता है, तो ऐसे में आप मधुर बोलकर यानी अपने अच्छे बर्ताव से दूसरों से अपना काम निकलवा सकते हैं। चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में बताया है कि कभी-कभार केवल प्यार से बोलने से ही बड़े से बड़ा काम आसानी से पूरा हो जाता है।

विज्ञापन

मदद करें

चाणक्य ने बताया है कि कई बार आपको अपना काम निकलवाने के लिए अच्छा बनना पड़ता है। उनकी मदद करनी पड़ती है। आपको जिस भी व्यक्ति से काम है आप सबसे पहले उनकी हर काम में मदद कीजिए। ऐसे में वह आपके एहसान तले दबकर आपका काम करने से मना नहीं कर पाएंगे।

दोस्ती करें

अगर आपको अपना काम करवाना है, तो ऐसे में आप सामने वाले से दोस्ती का हाथ भी बढ़ा सकते हैं। चाणक्य ने बताया है कि कई बार दोस्ती में आकर लोग बड़े से बड़ा काम मिनटों में कर देते हैं।

विज्ञापन

पैसों के दम पर

आचार्य चाणक्य के अनुसार, कई बार जो काम अच्छे व्यवहार से नहीं हो पाते हैं। वो पैसों के दम पर हो जाते हैं। ऐसे में अगर हो सके तो पैसों के दम पर आप अपना काम निकलवा सकते हैं।

विज्ञापन

विनती करें

चाणक्य के अनुसार, कभी कभार अपना काम निकलवाने के लिए आपको झुकना पड़े तो इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। आप विनती करके भी अपना काम निकलवा सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ