Chanakya Niti: 6 आदतें जो दाम्पत्य जीवन को कर देती हैं बर्बाद, पति-पत्नी जरूर पढ़ें

Chanakya Niti: हिन्दू धर्म में विवाह को सात जन्मों का रिश्ता माना जाता है। वैवाहिक जीवन में की गई गलती पति-पत्नी को दुख ही देती है। इसलिए चाणक्य कहते हैं कि वैवाहिक जीवन में इन 6 आदतों को जरूर बनाएं रखें। यदि आप ऐसा नहीं करते तो बर्बाद हो जाएंगे।

chanakya niti for happy marriage life success relationship
विज्ञापन

Chanakya Niti: चाणक्य कहते हैं सुखी वैवाहिक जीवन के लिए पति-पत्नी का समझदार होना जरूरी होता है। इसके साथ ही चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र में वैवाहिक जीवन से जुड़ी 6 आदतों के बारे में भी बताया है। वे कहते हैं जो पति-पत्नी इन 6 आदतों को काबू में रखते हैं वे सुखी रहते हैं।

1. झूठ बोलने की आदत

पति-पत्नी का रिश्ता विश्वास से चलता है। यदि पति या पत्नी झूठ का सहारा लेने लगते हैं तो दोनों के बीच कटुता बढ़ जाती है। सच सामने आने के बाद ऐसे रिश्ते टूट जाते हैं। इसलिए पति-पत्नी को चाहिए कि वह आपस में झूठ न बोलें।

विज्ञापन

2. अपनी मर्यादा को जानें

चाणक्य कहते हैं, पति-पत्नी यदि मर्यादा में रहते हैं तो उनका जीवन सुखी रहता है। मर्यादाओं का उल्लंघन करने से ये रिश्ता बर्बाद हो जाता है। इसलिए मनुष्यों को अपनी मर्यादा कभी नहीं भूलनी चाहिए।

3. संकट में साथ रहें

चाणक्य के अनुसार जो पति-पत्नी संकट के समय एक-दूसरे का साथ देते हैं, वे हमेशा सुखी दांपत्य जीवन जीते हैं। संकट में यदि ये दोनों धैर्य से काम नहीं लेते तो, वैवाहिक जीवन खत्म हो जाता है।

4. क्रोध पर नियंत्रण रखें

चाणक्य के अनुसार क्रोध मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु होता है। यदि पति-पत्नी एक-दूसरे पर क्रोध करते हैं तो यह सही नहीं होता। क्रोध से शांति भंग हो जाती है। क्लेश बढ़ने लगता है। ऐसे में वैवाहिक जीवन अलगाव की ओर बढ़ने लगता है।

विज्ञापन

5. खर्च की आदतें

यदि पति कमा रहा हो तो पत्नी को चाहिए कि वह सोच-समझ कर पैसे खर्च करे। दोनों कमा रहे हों तो, ऐसी स्थिति में खर्च की जानकारी दोनों को ही होनी चाहिए। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में आनंद बना रहता है। जो ऐसा नहीं करते वह बर्बाद हो जाते हैं। साथ ही पति-पत्नी को चाहिए कि वह एक दूसरे को कमाई के लिए कभी भी ताने न दें।

6. गोपनीयता बनाए रखें

वैवाहिक जीवन तभी तक सुखी रहता है जब तक पति-पत्नी की गुप्त बातें घर में रहती है। गुप्त बातें बाहर आते ही दोनों समाज में अपना सम्मान खो देते हैं। ऐसे में मनमुटाव बढ़ने लगता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ