Chaitra Navratri Bhog For 9 Days 2026 List: साल में कुल 4 बार आने वाली नवरात्रि में चैत्र नवरात्रि को पूजा-पाठ के लिए शुभ माना जाता है. चैत्र नवरात्रि का पर्व 9 दिनों तक मनाया जाता है, जिस दौरान मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है. इस बार 19 मार्च 2026 को शुक्ल योग में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है, जिसका समापन 9 दिन बाद 27 मार्च 2026 को नवमी पूजा के साथ होगा. इसके अलावा दिनभर ब्रह्म योग रहेगा.
धार्मिक मान्यता के अनुसार, चैत्र नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करने व व्रत रखने से जीवन में सुख-शांति आती है. साथ ही भय, पीड़ा और बीमारियों आदि नकारात्मक चीजों से मुक्ति मिलती है. यहां पर आप चैत्र नवरात्रि की सही तिथि और उस दौरान मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों को अर्पित किए जाने वाले भोग के बारे में जान सकते हैं.
मां दुर्गा के 9 स्वरूपों के प्रिय भोग
- चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है, जिन्हें घी से बनी चीजों का भोग लगाना शुभ होता है. इसके अलावा आप माता रानी को सफेद या नारंगी रंग की चीजों का भी भोग लगा सकते हैं.
- चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है, जिन्हें शक्कर, मिश्री या पंचामृत जैसी मीठी व सफेद चीजों का भोग लगाना शुभ होता है.
- चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की उपासना होती है, जिन्हें दूध से बनी चीजों का भोग लगाना चाहिए. साथ ही आप उन्हें लाल रंग की चीजें अर्पित कर सकते हैं.
- चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की आराधना की जाती है, जिन्हें मालपुआ, हलवा या बड़े जैसी पीले रंग की चीजों का भोग लगाना शुभ माना जाता है.
- चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा होती है, जिन्हें केले से बनी चीजों का भोग लगाना शुभ माना गया है.
- चैत्र नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की उपासना होती है, जिन्हें शहद से बनी चीजें अर्पित करना शुभ माना गया है.
- चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की आराधना होती है, जिन्हें आप गुड़ या नारंगी रंग की चीजें अर्पित कर सकते हैं.
- चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की उपासना के दौरान आप उन्हें नारियल से बनी मिठाई अर्पित कर सकते हैं.
- चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री को हलवा, पूरी और चने आदि का भोग लगाना चाहिए.
ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2026: 19 या 20 मार्च, कब करें कलश स्थापना? जानें नवरात्रि के 9 दिनों का कैलेंडर और पूजा का महत्व
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
Kaalchakra: पिंडदान करना क्यों माना जाता है महादान? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए इसका महत्व
1 hr agoPitru Paksha 2026: पितृ पक्ष के दौरान क्या सच में पृथ्वी पर आते हैं पूर्वज? जानिए दानवीर कर्ण से जुड़ी पौराणिक कथा
1 hr agoSarva Pitru Amavasya 2026: कब है सर्वपितृ अमावस्या? जानिए सही तारीख और श्राद्ध कर्म के लिए शुभ मुहूर्त
3 hrs agoDurga Puja 2026: कब है दुर्गा पूजा 2026? नोट कर लें शुरुआत से लेकर विसर्जन तक की तारीख
4 hrs agoChanakya Niti: खुशहाल जीवन को मुश्किलों से भर सकते हैं 4 तरह के लोग, आचार्य चाणक्य के श्लोक से जानें
17 hrs agoSwapna Shastra: कैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? जानिए उनके हंसने-रोने और खाना मांगने का मतलब
1 day agoVideo: पितृ पक्ष में जरूर करें तिल और कुशा का उपाय, पितरों के प्रसन्न होने से घर आएगी खुशहाली
1 day agoOctober Vrat Tyohar 2026: पितृ पक्ष, नवरात्रि, दशहरा और करवा चौथ समेत अक्टूबर में पड़ेंगे कई व्रत-त्योहार, देखें लिस्ट
1 day agoKaalchakra: पितृ पक्ष में क्यों जरूरी है पंचबलि? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए श्राद्ध से जुड़ा नियम
2 days agoPitru Paksha 2026: कबूतर या चिड़िया नहीं, कौवे को ही क्यों खिलाया जाता है श्राद्ध का भोजन? जानिए धार्मिक मान्यता
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines