Chaitra Navratri 2026: 19 या 20 मार्च, कब करें कलश स्थापना? जानें नवरात्रि के 9 दिनों का कैलेंडर और पूजा का महत्व

Chaitra Navratri 2026 Date: चैत्र नवरात्रि के पहले दिन घर में कलश स्थापना की जाती है, जिसके बाद ही मां दुर्गा की पूजा होती है. हालांकि, इस बार चैत्र नवरात्रि के कलश स्थापना की सही तिथि को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है. जहां कुछ लोग 19 मार्च को, तो कई 20 मार्च को कलश स्थापना करने की बात कह रहे हैं. हालांकि, यहां पर आपको कलश स्थापना और चैत्र नवरात्रि के 9 दिनों की सही तिथि की जानकारी मिल जाएगी.

Chaitra Navratri 2026

Credit- Social Media

Chaitra Navratri 2026 Date & Kalash Sthapana Muhurat: साल में कुल 4 बार नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है, जिसमें चैत्र नवरात्रि सबसे प्रसिद्ध और प्रमुख है. कुल 9 दिन तक चैत्र नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है, जिस दौरान मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है. साथ ही व्रत रखा जाता है. हालांकि, चैत्र नवरात्रि का आरंभ घर में कलश स्थापना के बाद होता है. कलश स्थापना को घटस्थापना भी कहते हैं, जो कि चैत्र नवरात्रि पर्व के पहले दिन की जाने वाली एक महत्वपूर्ण पूजा विधि है. इसके जरिए मां दुर्गा को अपने घर में आमंत्रित किया जाता है.

विज्ञापन

चलिए जानते हैं इस बार किस दिन कलश स्थापना की जाएगी. साथ ही आपको चैत्र नवरात्रि के 9 दिन के कैलेंडर और कलश स्थापना की पूजा के शुभ मुहूर्त के बारे में पता चलेगा.

विज्ञापन

चैत्र नवरात्रि का महत्व

धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो लोग चैत्र नवरात्रि के 9 दिन व्रत रखते हैं और मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं, उनके जीवन में सदा खुशहाली रहती है. साथ ही भक्तों को भय, नकारात्मक ऊर्जा और जीवन की तमाम समस्याओं से मुक्ति मिलती है.

2026 में कब करें कलश स्थापना?

द्रिक पंचांग के अनुसार, हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि का आरंभ होता है, जिस दिन ही कलश स्थापना की जाती है. इस बार 19 मार्च 2026 की सुबह 6 बजकर 52 मिनट से चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का आरंभ हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 20 मार्च की सुबह 04 बजकर 52 मिनट पर होगा. ऐसे में 19 मार्च 2026 से चैत्र नवरात्रि का आरंभ होगा, जिस दिन कलश स्थापना होगी. वहीं, 9 दिन बाद यानी 27 मार्च 2026 को चैत्र नवरात्रि का समापन होगा, जिस दिन भगवान राम का जन्मदिन यानी राम नवमी का पर्व भी मनाया जाएगा.

विज्ञापन

कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

  • घटस्थापना मुहूर्त- सुबह 06:52 से सुबह 07:42
  • घटस्थापना मुहूर्त (अभिजित)- दोपहर 12:04 से दोपहर 12:53

चैत्र नवरात्रि के 9 दिनों का कैलेंडर

  • 19 मार्च 2026 (गुरुवार): मां शैलपुत्री की पूजा, कलश स्थापना
  • 20 मार्च 2026 (शुक्रवार): मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
  • 21 मार्च 2026 (शनिवार): मां चंद्रघंटा की पूजा
  • 22 मार्च 2026 (रविवार): मां कूष्माण्डा की पूजा
  • 23 मार्च 2026 (सोमवार): मां स्कंदमाता की पूजा
  • 24 मार्च 2026 (मंगलवार): मां कात्यायनी की पूजा
  • 25 मार्च 2026 (बुधवार): मां कालरात्रि की पूजा
  • 26 मार्च 2026 (गुरुवार): मां महागौरी की पूजा, अष्टमी पूजा
  • 27 मार्च 2026 (शुक्रवार): मां सिद्धिदात्री की पूजा, नवमी पूजा (राम नवमी)

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ