Navratri 2026: शुक्ल योग में होगी चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, जानें दिन के अनुसार मां दुर्गा के 9 स्वरूपों को किन चीजों का लगाएं भोग

Chaitra Navratri 9 Days Bhog List 2026: चैत्र नवरात्रि में न सिर्फ मां दुर्गा की पूजा की जाती है, बल्कि उनके अलग-अलग 9 स्वरूपों की भी विशेषरूप से आराधना होती है. यहां पर आप इन 9 दिन मां दुर्गा के 9 स्वरूपों को अर्पित किए जाने वाले भोग के बारे में जान सकते हैं.

Chaitra Navratri 2026

Credit- News24 Graphics

विज्ञापन

Chaitra Navratri Bhog For 9 Days 2026 List: साल में कुल 4 बार आने वाली नवरात्रि में चैत्र नवरात्रि को पूजा-पाठ के लिए शुभ माना जाता है. चैत्र नवरात्रि का पर्व 9 दिनों तक मनाया जाता है, जिस दौरान मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है. इस बार 19 मार्च 2026 को शुक्ल योग में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है, जिसका समापन 9 दिन बाद 27 मार्च 2026 को नवमी पूजा के साथ होगा. इसके अलावा दिनभर ब्रह्म योग रहेगा.

धार्मिक मान्यता के अनुसार, चैत्र नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करने व व्रत रखने से जीवन में सुख-शांति आती है. साथ ही भय, पीड़ा और बीमारियों आदि नकारात्मक चीजों से मुक्ति मिलती है. यहां पर आप चैत्र नवरात्रि की सही तिथि और उस दौरान मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों को अर्पित किए जाने वाले भोग के बारे में जान सकते हैं.

विज्ञापन

मां दुर्गा के 9 स्वरूपों के प्रिय भोग

  • चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है, जिन्हें घी से बनी चीजों का भोग लगाना शुभ होता है. इसके अलावा आप माता रानी को सफेद या नारंगी रंग की चीजों का भी भोग लगा सकते हैं.
  • चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है, जिन्हें शक्कर, मिश्री या पंचामृत जैसी मीठी व सफेद चीजों का भोग लगाना शुभ होता है.
  • चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की उपासना होती है, जिन्हें दूध से बनी चीजों का भोग लगाना चाहिए. साथ ही आप उन्हें लाल रंग की चीजें अर्पित कर सकते हैं.
  • चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की आराधना की जाती है, जिन्हें मालपुआ, हलवा या बड़े जैसी पीले रंग की चीजों का भोग लगाना शुभ माना जाता है.
  • चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा होती है, जिन्हें केले से बनी चीजों का भोग लगाना शुभ माना गया है.
  • चैत्र नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की उपासना होती है, जिन्हें शहद से बनी चीजें अर्पित करना शुभ माना गया है.
  • चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की आराधना होती है, जिन्हें आप गुड़ या नारंगी रंग की चीजें अर्पित कर सकते हैं.
  • चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की उपासना के दौरान आप उन्हें नारियल से बनी मिठाई अर्पित कर सकते हैं.
  • चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री को हलवा, पूरी और चने आदि का भोग लगाना चाहिए.

ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2026: 19 या 20 मार्च, कब करें कलश स्थापना? जानें नवरात्रि के 9 दिनों का कैलेंडर और पूजा का महत्व

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ