---विज्ञापन---

Religion angle-right

आपका कैलेंडर कहीं गलत दिशा में तो नहीं… रुक सकती है तरक्की, जानें सही दिशा

Vastu Tips for Calendar: कैलेंडर या पंचांग घर की एक छोटी ही सही लेकिन अहम वस्तु है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सही स्थान और सही दिशा में कैलेंडर न होने से घर के सदस्यों की तरक्की रुक सकती है। आइए जानते हैं, कैलेंडर लगाने की सही दिशा और स्थान क्या है?

---विज्ञापन---

Vastu Tips for Calendar: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कई ऐसी चीजें होती हैं, जिनके सही स्थान और सही दिशा पर या तो हम ध्यान नहीं देते हैं या फिर नजरअंदाज कर देते हैं। इस शास्त्र के अनुसार, ऐसा करना एक गलत प्रवृत्ति है, जो नुकसानदेह साबित हो सकती है। घर का कैलेंडर या पंचांग भी एक ऐसी ही चीज है, उसे घर में लगाने से पहले कुछ खास सोच-विचार नहीं करते हैं, जबकि इस छोटी चीज से आपका दिन, हफ्ता, महीना और साल प्रभावित होता है। क्या आपने कभी इस बात पर गौर किया है कि आपके घर में जो कैलेंडर है, उसका मुख किस दिशा में है? यदि नहीं, तो जानिए कैलेंडर लगाने की सही दिशा क्या है और इसे गलत दिशा में लगाने के क्या परिणाम होते हैं?

कैलेंडर लगाने की सही दिशा

पश्चिम दिशा: वास्तु शास्त्र के अनुसार कैलेंडर को घर की पश्चिम दिशा में लगाना शुभ होता है। इस दिशा का प्रतिनिधित्व शुक्र ग्रह को प्राप्त है, जो सौभाग्य, ऐश्वर्य, प्रेम और सौंदर्य के कारक ग्रह हैं। साथ ही वरुण देव इस दिशा के स्वामी हैं, इसलिए यह दिशा प्रवाह की दिशा मानी जाती है।

---विज्ञापन---

उत्तर दिशा: यदि किसी कारणवश घर की पश्चिम दिशा में कैलेंडर नहीं लगा सकते हैं, तो इसे उत्तर दिशा की ओर लगाने का विकल्प भी आपके पास है। इस दिशा के स्वामी भगवान कुबेर हैं।

इस दिशा और स्थान पर न लगाएं कैलेंडर

कैलेंडर को कालखंड यानी समय का सूचक माना जाता है। इसे दक्षिण दिशा में लगाने से वास्तु शास्त्र में बिल्कुल मनाही है। क्योंकि इससे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। इस शास्त्र की मानें, तो दरवाजे के पीछे और घर के मुख्य दरवाजे के पास भी कैलेंडर नहीं टांगना चाहिए। यह की प्रगति को बाधित करता है। साथ ही, कैलेंडर को वैसे स्थान पर भी नहीं रखना चाहिए, जहां तेज हवा से इसके पृष्ठ यानी पन्ने उड़ते हो या फड़फड़ाते हों, क्योंकि इससे घर की तरक्की पर बहुत बुरा असर पड़ता है।

---विज्ञापन---

बता दें, कैलेंडर को सही दिशा में ही लटकाने से जीवन में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा आती है। वहीं, गलत दिशा में इसे लगाने से आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।

ये भी पढ़ें: Ratna: नीलम के साथ भूल से भी न पहनें ये रत्न… वरना अपशकुन निश्चित

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: डायबिटीज के जिम्मेदार हैं ये 3 ग्रह, जानें मधुमेह कंट्रोल करने के ज्योतिषीय उपाय

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---

First published on: May 23, 2024 09:02 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola