Kaalchakra: सितंबर में किसे मिलेगा धोखा, किससे रहें सावधान? पं. सुरेश पांडेय से जानें राशि के अनुसार उपाय

Kaalchakra Today: 11 सितंबर 2026 से भाद्रपद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुरू हो रही है. कालचक्र कार्यक्रम में पंडित सुरेश पांडेय से जानें इस महीने किस राशि को किससे धोखा या परेशानी मिल सकती है और समझें सितंबर के बाकी दिनों के लिए अपनी राशि के अनुसार प्रॉब्लम और बचाव के उपाय.

Pandit-suresh-pandey

11 सितंबर से भाद्रपद शुक्ल पक्ष शुरू हो रहा है. (Photo Credit: AI/News24)

Kaalchakra Today: आज सितंबर 2026 की 11 तारीख है और दिन शुक्रवार है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज से भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की शुरुआत हो रही है और प्रतिपदा तिथि है। आइए जानते हैं, भाद्रपद मास के आगे के दिन सितंबर माह में कैसे गुजरेंगे। ये आज के कालचक्र कार्यक्रम पंडित सुरेश पांडेय से जानते है कि सितंबर के बाकी के दिनों में किस राशि को किससे धोखा मिल सकता है, क्या प्रॉब्लम हो सकती है और राशि के अनुसार इससे बचाव के उपाय क्या हैं?

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि वालों को जल्दी किसी पर पर भरोसा नहीं करना चाहिए। धोखा मिलने के प्रबल योग हैं। क्रोध करने से बचें। गुस्से की स्थिति में निर्णय न लें।

विज्ञापन

उपाय: ऋण मोचन मंगल स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि

इस महीने वृषभ राशि पर काम का दबाव बढ़ सकता है। जल्दबाजी में कोई भी फैसला करने से बचें, वरना भारी नुकसान तय है। बिजनेस के लोगों को पेपर वर्क पर ध्यान देना चाहिए। आंख मूंद कर भरोसा न करें।

विज्ञापन

उपाय: भगवान कृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाएं। कृष्णाष्टकम पढ़ें। मां लक्ष्मी को इत्र चढ़ाएं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों प्रोफेशन और फैमिली यानी काम और परिवार में बैलेंस बनाकर चलना होगा। रिश्तों में विवाद होने चांस हैं। अभी नौकरी न छोड़ें।

विज्ञापन

उपाय: गाय की सेवा करें। गणेश जी को लड्डू और दूर्वा (हरी दूब घास) चढ़ाएं। ‘गणेशअथर्वशीर्ष’ का पाठ करें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। लेकिन बिजनेस में कंपीटिशन परेशान करेगा। किसी स्टाफ से धोखा मिल सकता है।

विज्ञापन

उपाय: शिवलिंग पर कच्चा दूध और बेलपत्र चढ़ाएं। रुद्राष्टकम और आदित्य हृदय स्तोत्र पढ़ें।

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों की दिमागी उलझने बढ़ सकती हैं। काम में देरी होने से नुकसान संभव है।

उपाय: सूर्य को अर्घ्य दें। गायत्री मंत्र जपें। सुंदरकांड पढ़ें। हनुमान मंदिर में प्रसाद चढ़ाएं।

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक काफी विचलित रह सकते हैं। सेहत भी मंद रह सकती है। सोशल मीडिया से दूर रहने की जरूरत है।

उपाय: श्रीयंत्र की पूजा करें। पक्षियों को बाजरा डालें। श्रीसूक्तं पढ़ें। जरुरतमन्द बच्चों को पढ़ाई की सामग्री दें।

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि के लोग थकान और बढ़ते खर्च से परेशान रहेंगे। लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं।

उपाय: भूखे व्यक्तियों को भोजन कराएं। भगवान मो मंदिर में मिठाई का भोग लगाएं।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों को अधिक अलर्ट रहना होगा। आपको अपने लोग ही धोखा दे सकते हैं। गुस्से में प्रतिक्रिया न दें। बचत पर ध्यान दें।

उपाय: हनुमान चालीसा और हनुमानष्टक पढ़ें। पीपल में जल डालें।

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के जातक इस महीने आलस से भरे रह सकते हैं। आपकी ऊर्जा में कमी रहेगी। आपके फैसले भी गलत हो सकते हैं।

विज्ञापन

उपाय: केसर-चंदन का तिलक लगाएं। विष्णुसहस्रनामावली पढ़ें। पीले फल, कपड़े आदि दान करें।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना चाहिए। काम में पूरी सतर्कता बरतनी चाहिए। किसी पर तुरंत भरोसा मत करें।

विज्ञापन

उपाय: शनि मंत्र का जाप करें। जरुरतमन्द को दान करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें, क्योंकि नुकसान संभव है। फैसले भी गलत हो सकते हैं। रिश्तों में सावधानी बरतें।

विज्ञापन

उपाय: शनि मंत्र का जाप करें। दान दें। मन को शांत रखें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को सोच-समझकर हर काम करना चाहिए। लालच करने से बचें। लोग आपको ठग सकते हैं।

विज्ञापन

उपाय: ॐ नमः शिवाय जपें। केले के पेड़ की पूजा करें। सूर्याष्टकम का पाठ करें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ