पूजा करते समय दिखने वाले इन 4 संकेतों को न करें नजरअंदाज!

Puja Astro Tips: धार्मिक मान्यता के अनुसार, पूजा के दौरान कभी-कभार व्यक्ति को कुछ ऐसे संकेत मिलते हैं, जो इशारा देते हैं कि आपकी पूजा सफल हुई है या नहीं? चलिए जानते हैं पूजा के दौरान मिलने वाले शुभ संकेतों के बारे में।

Puja Astro Tips
विज्ञापन

Puja Astro Tips: हिंदू धर्म के लोगों के लिए देवी-देवताओं की पूजा को विशेष महत्व है। माना जाता है कि जो लोग नियमित रूप से पूजा-अर्चना करते हैं, उनसे भगवान सदा प्रसन्न रहते हैं। साथ ही उनके घर में खुशहाली बनी रहती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिस तरह भक्त पूजा करके भगवान को प्रसन्न करने का प्रयास करता है। ठीक वैसे ही भगवान भी अगर अपने भक्तों की भक्ति से खुश होते हैं, तो कुछ संकेत देते हैं।

आज हम आपको भगवान द्वारा दिए जाने वाले उन संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो देवी-देवता तब देते हैं, जब वो अपने भक्तों से प्रसन्न होते हैं।

विज्ञापन

दीपक की लौ

पूजा करते समय आप जो दीपक जलाते हैं, उसकी लौ अगर ऊपर की तरफ जाती है, तो आपको समझ जाना चाहिए कि भगवान ने आपकी पूजा को स्वीकार कर लिया है। वो आपकी भक्ति से प्रसन्न हुए हैं और जल्द ही वो आपकी सभी मनोकामनाओं को पूरा कर सकते हैं।

भगवान की तस्वीर से फूल या माला गिरना

धार्मिक मान्यता के अनुसार, अगर पूजा के दौरान भगवान की तस्वीर या मूर्ति से फूल या माला गिरकर आपने पास आती है, तो इसे भी एक शुभ संकेत माना जाता है। इस संकेत का अर्थ है कि भगवान आपकी भक्ति से प्रसन्न हैं और आपकी मनोकामना उन तक पहुंच गई है, जो जल्द ही पूरी हो सकती है।

विज्ञापन

पूजा के दौरान बड़े बुजुर्गों को आना

पूजा करते समय अकस्मात आपके मंदिर घर में पिता, गुरु, ब्राह्मण या बड़े बुजुर्ग आते हैं, तो ये शुभ संकेत होता है। इस संकेत का मतलब है कि देवी-देवताओं ने आपकी भक्ति को स्वीकार कर लिया है। जल्द ही आपको अपनी सभी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

आंखों से आंसू आना

पूजा के दौरान अगर आपकी आंखों से आंसू आते हैं, तो समझ जाना चाहिए कि आपकी पूजा को देवी-देवताओं ने स्वीकार कर लिया है। आपने जो भी इच्छा भगवान के सामने व्यक्त की है, वो जल्द ही पूरी हो सकती है। इसके अलावा धीरे-धीरे आपकी सभी समस्याओं का अंत भी हो सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ