---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

वट सावित्री और शनि जयंती का महासंयोग, 5 राशियों को हो सकता है लाभ

Vat Savitri Vrat & Shani Jayanti 2024 Mahasanyog: इस बार 6 मई के दिन वट सावित्री व्रत और शनि जयंती का महासंयोग बन रहा है। आइए जानते हैं उन 5 राशियों के बारे में, जिनके लिए ये महासंयोग शुभ रह सकता है।

---विज्ञापन---

Vat Savitri Vrat & Shani Jayanti 2024 Mahasanyog: सनातन धर्म के लोगों के लिए वट सावित्री व्रत और शनि जयंती दोनों का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल ज्येष्ठ मास में पड़ने वाली कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन वट सावित्री का व्रत रखा जाता है। वहीं इसी तिथि के दिन ही इस बार शनि जयंती पड़ रही है।

6 जून 2024 को शनि जयंती के साथ-साथ वट सावित्री व्रत भी है। वट सावित्री और शनि जयंती का यह महासंयोग कई साल बाद बन रहा है। ऐसे में इस संयोग का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा। आइए जानते हैं उन 5 राशियों के बारे में, जिनके लिए यह महासंयोग लकी रह सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- मोहिनी एकादशी पर सर्वार्थ और अमृत सिद्धि योग का बना महासंयोग, 5 राशियों के लिए रहेगा शुभ

मकर राशि

वट सावित्री और शनि जयंती का महासंयोग सबसे ज्यादा मकर राशि के लोगों के लिए शुभ रह सकता है। भौतिक सुखों में वृद्धि हो सकती है। भाग्य से मिले साथ की वजह से हर कार्य में सफलता मिल सकती है। कारोबार में भी आर्थिक लाभ हो सकता है।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन नहीं हो रहा है, तो जल्द ही आपको खुशखबरी मिल सकती है। मित्रों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। घर-परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। बिजनेस में आर्थिक लाभ हो सकता है।

---विज्ञापन---

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए वट सावित्री और शनि जयंती का महासंयोग शुभ समाचार लेकर आ सकता है। कारोबार में सफलता मिल सकती है। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। जो लोग सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें जल्द ही खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

सिंह राशि

कारोबार में धन कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है। करियर में शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। विदेश घूमने के लिए जा सकते हैं।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

भाग्य से मिले साथ की वजह से कारोबार में अच्छी कमाई हो सकती है, जिससे धन-संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में तरक्की के साथ-साथ मान सम्मान में भी वृद्धि हो सकती है। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा।

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: पंडित सुरेश पांडेय ने बताया बुरे कर्मों से कैसे पड़ता है जीवन पर प्रभाव?

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: May 16, 2024 08:06 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola