Bad Habits to Avoid: आपको नरक की ओर ढकेलती हैं ये 3 बुरी आदतें, भगवतगीता में है इसका जिक्र

Bad Habits to Avoid: भगवतगीता में बुरी आदतों का जिक्र है जो व्यक्ति को नरक की ओर ले जाती हैं. इंसान को इन बुरी आदतों से बचना चाहिए. चलिए इन बुरी आदतों के बारे में आपको बताते हैं आप इन आदतों को आज ही छोड़ दें.

bhagavad gita quotes

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Bad Habits to Avoid: भगवान श्रीकृष्ण ने ऐसी 3 आदतों के बारे में बताया है जो इंसान को नरक के द्वार की तरफ ले जाती हैं. भगवतगीता में इसके बारे में बताया गया है. इंसान अपनी डेली लाइफ की गलतियों के कारण नरक की ओर जाता है. व्यक्ति को बचने के लिए इन गलतियों को करने से बचना चाहिए. गीता के अध्याय में इन तीन बुरी आदतों का जिक्र मिलता है. इंसान के जीवन में यही आदतें तनाव और झगड़ों की वजह बनती हैं चलिए इनके बारे में आपको बताते हैं.

गीता के श्वोक इस “त्रिविधं नरकस्येदं द्वारं नाशनमात्मन: | काम: क्रोधस्तथा लोभस्तस्मादेतत्त्रयं त्यजेत् ||” में इन तीन बुरी आदतों का उल्लेख मिलता है. इसमें काम यानी इच्छा, क्रोध यानी गुस्सा करना और लोभ यानी लालच है. जो जिनकी इच्छाएं अधिक होती हैं क्रोध करते हैं और लालची होते हैं वह लोग नरक के द्वार के करीब जाते हैं. इन आदतों का त्याग कर देना चाहिए.

विज्ञापन

अनियंत्रित इच्छाएं

व्यक्ति की अनियंत्रित इच्छाएं उसे अंधा कर देती हैं. भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं कि, व्यक्ति को जीवन में जरूरी चीजों की भूख होनी चाहिए. बड़ी गाड़ी, महंगा फोन, ऐशो-आराम की इच्छा नहीं करनी चाहिए. यह व्यक्ति के पतन का कारण बनती हैं.

विज्ञापन

गुस्सा करना

छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करना सही नहीं होता है. व्यक्ति के लिए क्रोध करना तनाव और झगड़ों का कारण भी बनता है. क्रोध से इंसान अपनी बुद्धि खो बैठता है. इसलिए व्यक्ति को क्रोध करने से बचना चाहिए.

विज्ञापन

लालच करना

अगर कोई इंसान बहुत ज्यादा लालची होता है तो वह भ्रष्टाचार और धोखेबाजी की राह पर चलता है. इंसान के पास जितना है उतने में खुश रहना चाहिए. लालच करने वाले इंसान को कभी सुकून नहीं मिलता है. ऐसा व्यक्ति हमेशा और अधिक की चाह में रहता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ