Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Religion

Amalaki Ekadashi Upay 2026: आज आमलकी एकादशी पर व्रत नहीं रखा तो करें ये 3 उपाय, विष्णु कृपा से दूर होगा हर संकट

Amalaki Ekadashi Upay 2026: आज 27 फरवरी 2026, वार शुक्रवार को आमलकी एकादशी का व्रत रखा जा रहा है, जो कि भगवान विष्णु को समर्पित है. यदि किसी कारण से आज आपने आमलकी एकादशी का व्रत नहीं रखा है तो कुछ उपायों को करके भी आप भगवान विष्णु को खुश कर सकते हैं. यहां पर आपको विष्णु जी को खुश करने के तीन प्रभावशाली उपायों के बारे में पता चलेगा.

Author
Written By: Nidhi Jain Updated: Feb 27, 2026 09:01
Amalaki Ekadashi Upay 2026
Credit- Meta AI

Amalaki Ekadashi Upay 2026: हिंदू धर्म के लोगों के लिए वैसे तो सभी एकादशी का खास महत्व है, लेकिन आमलकी एकादशी को बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, आमलकी एकादशी का व्रत हर साल फाल्गुन माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है, जो कि आज 27 फरवरी 2026 को है. आज भगवान विष्णु के साथ-साथ आंवले के पेड़ की पूजा भी की जाती है, जिससे न सिर्फ पाप नष्ट होते हैं बल्कि जीवन में सुख-शांति भी बनी रहती है.

हालांकि, किसी कारण से आपने आज आमलकी एकादशी का व्रत नहीं रखा है तो कुछ उपायों को करके भी पुण्य कमा सकते हैं. चलिए जानते हैं व्रत रखे बिना आज आमलकी एकादशी पर विष्णु जी को खुश करने के 3 अचूक उपायों के बारे में.

---विज्ञापन---

आमलकी एकादशी के उपाय

  • आज आमलकी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के बाद माता तुलसी की पूजा करें. माता रानी को लाल चुनरी और सोलह श्रृंगार का सामान अर्पित करें. इससे न सिर्फ आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा, बल्कि पुण्य मिलने से अधूरे काम भी बनने लगेंगे.
  • यदि किसी कारण से आपने आज आमलकी एकादशी का व्रत नहीं रखा है तो तुलसी माता की पूजा करें. सुबह-शाम दोनों समय माता रानी के सामने घी का दीपक जलाएं और हाथ जोड़कर विष्णु मंत्र का 108 बार जाप करें. इससे आपको मानसिक शांति मिलने के साथ-साथ संकटों से लड़ने की शक्ति भी मिलेगी.
  • आमलकी एकादशी के पावन दिन गौ माता को खाना खिलाना और जरूरतमंदों को दान करना शुभ होता है. इससे न सिर्फ पूर्व के पूर्व जन्मों के पाप नष्ट होते हैं, बल्कि जीवन में आ रही परेशानियां भी कम होने लगती हैं.

ये भी पढ़ें- Chandra Grahan: 3 मार्च को लगेगा साल 2026 का पहला ‘चंद्र ग्रहण’, जानें दिल्ली-नोएडा समेत अन्य शहरों में कितने बजे दिखेगा Lunar Eclipse

आमलकी एकादशी व्रत का पारण कब करें?

द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 27 फरवरी 2026 को रखे जाने वाले आमलकी एकादशी के व्रत का पारण कल 28 फरवरी 2026 को होगा. कल सुबह 06:47 से सुबह 09:06 के बीच विष्णु जी की पूजा करने के बाद आप व्रत का पारण कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Feb 27, 2026 09:01 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.