Hanuman Jayanti 2026 Date: आज या कल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? जानिए सटीक तारीख और पूजा मुहूर्त

Hanuman Jayanti Kab Hai: हनुमान जयंती का पर्व चैत्र पूर्णिमा का मनाया जाता है. पंचांग के अनुसार, आज और कल यानी 1 और 2 अप्रैल दोनों दिन इस तिथि का संयोग बन रहा है. ऐसे में हनुमान जयंती कब मनाई जाएगी चलिए जानते हैं.

Hanuman Jayanti Kab Hai

Photo Credit- News24GFX

Hanuman Jayanti Kab Hai: प्रभु श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी का जन्मोत्सव हनुमान जयंती के रूप में मनाया जाता है. हनुमान जयंती के अवसर पर भक्त धार्मिक कार्यक्रम, भंडारे और शोभायात्रा का आयोजन करते हैं. हनुमान जयंती का उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. इस दिन हनुमान जी के मंदिरों में भक्तों की खूब भीड़ लगती है. हनुमान जयंती का पर्व चैत्र माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है. इस बार हनुमान जयंती की तारीख को लेकर कन्फ्यूजन हो रहा है चलिए इसके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

1 या 2 अप्रैल, कब है हनुमान जयंती?

चैत्र माह की पूर्णिमा को हनुमान जयंती मनाई जाती है. बजरंगबली का जन्म चैत्र माह पूर्णिमा तिथि को हुआ था. इस बार यह तिथि 1 अप्रैल की सुबह 7 बजकर 6 मिनट से लेकर 2 अप्रैल की सुबह 7 बजकर 41 मिनट तक है. ऐसे में दो दिनों पूर्णिमा तिथि रहने वाली है. इसलिए हनुमान जयंती मनाने को लेकर भ्रम की स्थिति है. बता दें कि, द्रिक पंचांग के अनुसार हनुमान जयंती 2 अप्रैल को मनाई जाएगी. इस दिन आप व्रत और पूजन कर सकते हैं.

विज्ञापन

हनुमान जयंती पूजा मुहूर्त (Hanuman Jayanti Puja Muhurat)

हनुमान जयंती पर बजरंगबली की पूजा के लिए दो मुहूर्त प्राप्त हो रहे हैं. आप 2 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 10 मिनट से लेकर 7 बजकर 44 मिनट तक पूजा कर सकते हैं. यह मुहूर्त हनुमान जी की पूजा के लिए उत्तम रहेगा. पूजा का दूसरा मुहूर्त शाम को 6 बजकर 39 मिनट से लेकर रात को 8 बजकर 6 मिनट तक रहेगा. आप इन मुहूर्त में पूजा-अर्चना कर सकते हैं.

विज्ञापन

हनुमान जयंती पूजा विधि (Hanuman Jayanti Puja Vidhi)

हनुमान जयंती के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें और साफ नारंगी या लाल रंग के कपड़े पहनें. हाथ जोड़कर व्रत का संकल्प लें. पूजा के लिए पूजा स्थान की सफाई करें और लकड़ी की चौकी लगाकर उसके ऊपर कपड़ा बिछाएं. हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित करें. हनुमान जी के सामने घी का दीपक जलाएं. हनुमान जी को सिंदूर, चंदन, चमेली का तेल अर्पित करें. हनुमान जी के मंत्रों का जाप करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें. बजरंगबली को लड्डू का भोग लगाएं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ