Roman Reigns पर 'जानलेवा' हमला, चैंपियन की शर्मनाक हार, जानिए WWE Raw में इस हफ्ते क्या हुआ?
WWE Backlash 2026 से पहले Raw के अंतिम एपिसोड का सफल समापन हो गया है. शो में बड़े मैच और सैगमेंट देखने को मिले. ट्रिपल एच ने एक बढ़िया इवेंट इस बार दिया है. आइए आपको बताते हैं कि रेड ब्रांड में क्या-क्या हुआ.

WWE Raw Results: WWE Backlash 2026 का आयोजन 9 मई को टेम्पा में होने वाला है. पांच मुकाबले वहां पर होंगे. फैंस को जबरदस्त एक्शन देखने को मिलने वाला है. इससे पहले Raw का अंतिम एपिसोड भी शानदार रहा. मजेदार सैगमेंट और मुकाबले हुए. कंपनी ने पहले से ही कुछ ऐलान कर दिए थे. रोमन रेंस भी एक्शन में नज़र आए. उनका Backlash 2026 में मैच होने वाला है. आइए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते रेड ब्रांड में क्या हुआ.
सैथ रॉलिंस का सैगमेंट
2 / 9सैथ रॉलिंस ने शो की शुरुआत की. रैंप पर उनके ऊपर पीछे से ब्रॉन ब्रेकर ने आकर हमला कर दिया. ब्रेकर ने बैरीकेड और स्टील स्टेप्स पर रॉलिंस को पटका. सिक्योरिटी ने आकर ब्रेकर को अलग किया. अंत में ब्रेकर ने रॉलिंस को खतरनाक स्पीयर देकर धराशाई कर दिया.
फिन बैलर का मैच
3 / 9फिन बैलर का मैच जेडी मैकडॉना के साथ हुआ. मैच में जजमेंट डे के अन्य सदस्यों ने दखलअंदाजी की. रॉक्सन परेज ने बैलर के ऊपर हैमर से हमला किया और ये चीज रेफरी नहींं देख पाए. इसका फायदा मैकडॉना ने उठाया और पिन करते हुए जीत दर्ज की.
टैग टीम मैच
4 / 9पेंटा और जे'वॉन एवंस का मुकाबला ईथन पेज और रुसेव के साथ हुआ. इस मैच में चारों स्टार्स ने तगड़ा एक्शन दिखाया. रुसेव ने पेंटा के ऊपर रिंग के बाहर बेईमानी करके हमला किया. रेफरी इस चीज को देख नहीं पाए. पेज ने मौजूदा आईसी चैंपियन पेंटा को फिनिशिंग मूव लगाया और जीत हासिल की.
सोल रुका का सैगमेंट
5 / 9सोल रुका ने ऑफिशियल तौर पर Raw का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया. बैकी लिंच ने सैगमेंट में दखलअंदाजी की. दोनों के बीच जुबानी जंग देखने को मिली. बैकी ने गलती से एडम पीयर्स पर हमला कर दिया. रुका ने मौके का फायदा उठाकर बैकी पर हमला किया.
जो हेंड्री का मैच
6 / 9जो हेंड्री का मैच ऑस्टिन थ्योरी के साथ हुआ. इस मैच में लोगन पॉल ने दखल दिया. इस वजह से मैच रद्द हो गया. हेंड्री को बचाने के लिए स्ट्रीट प्राफिट्स ने एंट्री की. ब्रॉन ब्रेकर ने आकर स्ट्रीट प्राफिट्स पर हमला किया. रॉलिंस ने आकर ब्रेकर को पंच लगाए. अंत में ब्रेकर ने तगड़े स्पीयर से रॉलिंस को गिरा दिया.
ओबा फेमी का मैच
7 / 9ओबा फेमी के ओपन चैलेंज का जवाब अल्फा अकादमी ने दिया. अकीरा टोजावा डर से हट गए. ओटिस ने फेमी से मैच लड़ा. इस मैच में ओटिस ज्यादा कुछ नहीं कर पाए. फेमी ने ओटिस को आसानी से हराकर एक बार फिर अपना दबदबा कायम किया.
सिक्स-मैन टैग टीम मैच
8 / 9एल ग्रांडे अमेरिकानो, ब्रूटो और जूलियो का मैच लॉस अमेरिकानोस के साथ हुआ. इस मुकाबले में सभी स्टार्स ने तगड़ा एक्शन दिखाया. अंत में एल ग्रांडे अमेरिकानो, ब्रूटो और जूलियो ने शानदार जीत हासिल की.
मेन इवेंट
9 / 9मेन इवेंट में रोमन रेंस और जेकब फाटू के बीच कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट हुआ. रोमन ने कहा कि फाटू ने उनकी बेइज्जती की है. फाटू ने बाद में रोमन के ऊपर हमला किया. रोमन ने जवाब देने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली. फाटू ने रेंस को टेबल पर पटका और उसके बाद कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किए.



















