न संजू, न ईशान… वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू के लिए इस मैच विनर को बाहर बैठाएंगे गंभीर-अय्यर! हो सकता है बड़ा बदलाव

Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरे T20I में फैंस वैभव सूर्यवंशी को खेलते हुए देखना चाहते हैं. वैभव की जगह बनाने के लिए गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर, संजू या ईशान की जगह किसी दूसरे बल्लेबाज को बाहर बैठा सकते हैं.

shreyas iyer vaibhav sooryvanshi
1 / 6

Vaibhav Sooryavanshi: भारत और इंग्लैंड के बीच ओल्ड ट्रैफर्ड में दूसरा T20I मैच होने जा रहा है. फैंस वैभव सूर्यवंशी को इस मैच में डेब्यू करते हुए देखना चाहते हैं. वैभव की जगह टीम में अब तक बन नहीं पाई है, क्योंकि टीम मैनेजमेंट संजू सैमसन को अधिक मौके देना चाहती है. ईशान किशन इस समय दुनिया के नंबर 1 T20I बल्लेबाज हैं. उन्हें बाहर बैठाने का भी अर्थ नहीं है. सबसे बड़ा सवाल है कि वैभव किसकी जगह खेलेंगे. वैभव को टीम में फिट करने के लिए तिलक वर्मा को बाहर बैठाया जा सकता है और इसके पीछे कुछ बड़े कारण हैं. (Image: AI Generated)

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का इंतजार

वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का इंतजार2 / 6

IPL 2026 में ताबड़तोड़ प्रदर्शन के चलते उन्हें टीम इंडिया में जगह मिली. आयरलैंड के खिलाफ T20I सीरीज में वैभव को खेलने का मौका नहीं मिला और इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20I में भी वैभव बाहर बैठे. अब वैभव की जगह बनती हुई नजर आ रही है. लग रहा है कि उनका डेब्यू बेहद करीब है. (Image: AI Generated)

विज्ञापन

ईशान और संजू को नहीं बैठाया जाएगा!

ईशान और संजू को नहीं बैठाया जाएगा!3 / 6

ईशान किशन 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और शानदार फॉर्म में हैं. इसके अलावा संजू सैमसन T20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट थे. उनका भारत की जीत में बड़ा किरदार था. इसी वजह से इन दोनों को अभी बाहर करना मुश्किल है. (Image: Instagram/Indiancricketteam)

किसकी जगह लेंगे वैभव सूर्यवंशी?

किसकी जगह लेंगे वैभव सूर्यवंशी?4 / 6

धीमी बल्लेबाजी के कारण तिलक वर्मा की आलोचना हो रही है. मिडिल ओवर्स में वो तेज गति से बल्लेबाजी नहीं कर पा रहे हैं. पिछले मैच में वो भी 13 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हो गए थे. IPL में भी तिलक वर्मा की स्ट्राइक रेट को लेकर सवाल उठे हैं. उनकी जगह वैभव टीम में आ सकते हैं. (Image: AI Generated)

विज्ञापन

बल्लेबाजी क्रम में हो सकता है बदलाव

बल्लेबाजी क्रम में हो सकता है बदलाव5 / 6

अगर तिलक वर्मा की जगह वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में एंट्री करते हैं, तो बैटिंग ऑर्डर में बदलाव हो सकता है. वैभव और अभिषेक शर्मा ओपनिंग कर सकते हैं. संजू सैमसन नंबर 3 पर और ईशान किशन नंबर 5 पर खेल सकते हैं. किशन ने साबित किया है कि वह किसी भी बल्लेबाजी क्रम पर खेल सकते हैं. (Image: Instgram/tilakvarma9)

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 116 / 6

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन