ODI टीम इंडिया से बाहर होंगे ऋषभ पंत! IPL 2026 में 2 शतक जड़ने वाला बना BCCI की पसंद

ODI Team India: आईपीएल के बीच ऋषभ पंत के लिए बुरी खबर सामने आ रही है. सामने आ रही जानकारी के अनुसार टीम इंडिया ने उनकी छुट्टी होने जा रही है तो वहीं उनकी जगह 31 साल का विकेटकीपर टीम में वापसी कर सकता है. पढ़िए पूरी खबर

jacket (54)
1 / 6

ODI Team India: आईपीएल 2026 के बीच टीम इंडिया को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है. भारत की वनडे टीम में एक बड़ा बदलाव हो सकता है. हाल ही में शुभमन गिल को टीम का कप्तान बनाया गया है और अब विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की भी वनडे टीम इंडिया से छुट्टी हो सकती है. दैनिक जागरण की तरफ की रिपोर्ट के अनुसार बोर्ड ने ये फैसला कर लिया है और उनकी जगह एक 31 साल के विकेटकीपर को वनडे टीम में मौका दिया जा सकता है.

विज्ञापन

ऋषभ पंत की होगी टीम इंडिया के छुट्टी

ऋषभ पंत की होगी टीम इंडिया के छुट्टी2 / 6

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की वनडे टीम में अपनी जगह बचा पाना अब मुश्किल नजर आ रहा है. आईपीएल 2026 में वो बल्ले से लगातार संघर्ष करते हुए नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

कब खेला था आखिरी वनडे मैच?

कब खेला था आखिरी वनडे मैच?3 / 6

ऋषभ पंत ने साल 2024 में टीम इंडिया के लिए श्रीलंका के खिलाफ आखिरी बार को इंटरनेशनल वनडे मुकाबला खेला था. इसके बाद से वो टीम की प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बन पाए. उनको स्क्वॉड में मौका तो मिलता था लेकिन खेलने का मौका नहीं बन पा रहा था. 

केएल राहुल विकेटकीपर की पहली पसंद

केएल राहुल विकेटकीपर की पहली पसंद4 / 6

साल 2027 में वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हैं हुए मैनेजमेंट अभी भी केएल राहुल पर भरोसा दिखा रहा है. वनडे टीम में वो अभी भी पहली विकेटकीपर की पसंद हैं लेकिन लड़ाई बैकअप विकेटकीपर के लिए चल रही है.

विज्ञापन

पंत की जगह मिलेगा संजू को मौका

पंत की जगह मिलेगा संजू को मौका5 / 6

इस रिपोर्ट में ये भी खुलासा हुआ है कि ऋषभ पंत की जगह सिलेक्टर्स संजू सैमसन को वनडे टीम इंडिया में बैकअप विकेटकीपर के तौर पर शामिल कर सकते हैं. उनका दावा काफी मजबूत नजर आ रहा है. हाल ही में उन्होंने टी20 विश्व कप के नॉकआउट मैचों में तूफानी पारियां खेली थीं.

3 साल बाद होगी वापसी

3 साल बाद होगी वापसी6 / 6

संजू सैमसन टीम इंडिया के लिए आखिरी बार साल 2023 में खेले थे. पार्ल में उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलने का मौका मिला था. वनडे में उनके आंकड़ों पर नजर डाले तो उन्होंने 16 मैचों की 14 पारियों में 56.66 की शानदार औसत से 510 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 3 अर्धशतक जड़े हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन