IPL 2026: हारे 7 मैच, फिर भी प्लेऑफ की रेस में मुंबई इंडियंस! ऐसे मिल सकता है टॉप 4 का टिकट

MI Playoff Scenario: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ की राह अब मुश्किल नजर आ रही है. कई लोग उन्हें प्लेऑफ की रेस से बाहर मान रहे हैं लेकिन अभी भी उनके पास कुछ हद तक मौका है.

mi team 6
1 / 6

MI Playoff Scenario: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक साबित हुआ. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले उन्हें सबसे खतरनाक टीम माना जा रहा था लेकिन अब तक वो अपनी छाप छोड़ने में असफल रहे हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 2 मई को मिली हार के बाद अब मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल नजर आ रही है. MI के पास 9 मैचों में से 7 हार के बावजूद अभी भी प्लेऑफ में जगह बनाने का मौका है. आइए पूरा समीकरण जानते हैं.

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस का पॉइंट्स टेबल में मौजूदा हाल

मुंबई इंडियंस का पॉइंट्स टेबल में मौजूदा हाल2 / 6

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस ने अब तक 9 मैच खेले हैं और सिर्फ दो में उन्हें जीत मिली है. 7 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. 2 जीत के साथ उनके पास कुल 4 अंक हैं. मुंबई इंडियंस का नेट रन रेट -0.803 है और वो पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर हैं.

विज्ञापन

कितने अंक के साथ प्लेऑफ में बना सकते हैं जगह?

कितने अंक के साथ प्लेऑफ में बना सकते हैं जगह?3 / 6

IPL के प्लेऑफ में जगह बनाने का गणित हमेशा से एक जैसा रहा है. 16 अंक (8 जीत) के साथ टीमें आसानी से क्वालीफाई कर सकते हैं. टीमें 14 अंकों (7 जीत) के साथ भी क्वालीफाई करने में सफल हुई हैं. हालांकि, 14 अंक होने पर अन्य टीमों के प्रदर्शन पर भी निर्भर होना पड़ता है.

MI को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए क्या करना होगा?

MI को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए क्या करना होगा?4 / 6

मुंबई इंडियंस के IPL 2026 में अब 5 मैच बचे हैं और अगर वो सभी जीत जाते हैं, तो उन्हें कुल 10 अंक मिलेंगे. MI के पास पहले से ही 4 अंक हैं. 14 अंक पर आने और प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीद बनाए रखने के लिए उन्हें अपने सभी मैच जीतने होंगे.

विज्ञापन

खुद के हाथ में नहीं है MI की किस्मत

खुद के हाथ में नहीं है MI की किस्मत5 / 6

मुंबई इंडियंस की किस्मत खुद के हाथ में ही नहीं है. कुछ टीमों का प्रदर्शन खराब रहा और वो भी 14 अंक तक ही पहुंच पाएं, तभी MI क्वालीफाई कर सकती है. मुंबई इंडियंस को अब जीत के साथ-साथ नेट रन रेट सुधारने पर भी फोकस करना होगा.

MI के बचे हुए मैच

MI के बचे हुए मैच6 / 6

मुंबई इंडियंस का मैच अब LSG से 4 मई, RCB से 10 मई, PBKS से 14 मई, KKR से 20 मई और RR से 24 मई को होना है. MI को ये सभी मैच जीतने होंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन